Box Office Report: सिकंदर की चमक हुई फीकी, करोड़ों की दौड़ में पिछड़ा, जानें 17वें दिन की कमाई
Author : Divya Keshri Updated At : 15 Apr 2025 2:32 PM
Sikandar Box Office Collection Day 17
Box Office Report: सलमान खान की फिल्म सिकंदर की हालत बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब है. फिल्म ने 17वें दिन मामूली कमाई की है, जिसे जानकर फैंस अपना सिर पकड़ लेंगे. मूवी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू पाएगी, ऐसा लगता है.
Box Office Report: सलमान खान की फिल्म सिकंदर की गति बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम हो गई है. सलमान का स्टार पावर फिल्म के कोई काम नहीं आया. इस एक्शन ड्रामा मूवी को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इसके कलेक्शन में कोई सुधार नहीं आया है. फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का अंकड़ा तो पार कर लिया है, लेकिन अब इसकी कमाई करोड़ों में नहीं बल्कि लाखों में सिमट गई है. फिल्म की हालत हर गुजरते दिन के साथ खराब होती जा रही है. सनी देओल की फिल्म जाट के रिलीज होने के बाद को सिकंदर की हवा पूरी तरह से निकल गई है. आइए आपको फिल्म का 17वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.
सिकंदर की कमाई जान लगेगा झटका
सिकंदर को सनी की फिल्म जाट कड़ी टक्कर दे रहा है. रिलीज के दो हफ्ते होने के बाद भी फिल्म की स्थिति सुधरी नहीं है. sacnilk के मुताबिक, 17वें दिन फिल्म ने महज 4 लाख रुपये कमाए है. फिल्म ने बहुत कम कमाई की है और ये चौंकाने वाला है. हालांकि शाम तक इसके फाइनल आंकड़े आएंगे. ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म कमाई करना बंद कर देगी. जिस तरह से रेंग-रेंग कर मूवी कमाई कर रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा कि फिल्म अपना बजट का लागत भी नहीं निकाल पाएगी. टोटल कमाई मूवी ने 109.43 करोड़ रुपये की कर ली है.
सिकंदर की कमाई ने नहीं चलाया जादू
- Sikandar Box Ofice Day 1: 26 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 2: 29 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 3: 19.5 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 4: 9.75 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 5: 6 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 6: 3.5 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 7: 4 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 8: 4.75 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 9: 1.75 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 10: 1.5 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 11: 1.35 करोड़
- Sikandar Box Ofice Day 12: 7 लाख रुपये
- Sikandar Box Ofice Day 13: 3 लाख रुपये
- Sikandar Box Ofice Day 14: 4 लाख रुपये
- Sikandar Box Ofice Day 15: 6 लाख रुपये
- Sikandar Box Ofice Day 16: 29 लाख रुपये
- Sikandar Box Ofice Day 17: 4 लाख रुपये
नेट कमाई- 109.43 करोड़ रुपये
यहां पढ़ें- Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने छीनी ‘जाट’ की बादशाहत, सनी देओल की फिल्म की कमाई रह गई आधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










