Box Office Report: कछुए की चाल चलकर भी ‘सिकंदर’ ने दुनिया भर में पार किया 150 करोड़ का आकड़ा, कमाई जानें

Sikandar Box Ofice Collection Day 6
Box Office Report: सलमान खान की ‘सिकंदर’ दुनिया भर में 150 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी है. एआर मुर्गदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म को 200 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया था. हालांकि, भारतीय बॉक्स ऑफिस में अब भी फिल्म की कमाई में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
Box Office Report: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अब इस फिल्म को बड़े पर्दे पर आए 5 दिन हो गए हैं. रिलीज से पहले एआर मुर्गदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का दर्शकों में काफी बज था. हालांकि, स्क्रीन पर आते ही इसे उम्मीद के मुताबिक दर्शकों ने कुछ खास रिस्पांस नहीं दिया, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर ये कछुए की चाल चल रहा है और अबतक कुछ बड़ा रिकॉर्ड नहीं बना सका है. इसके बाद भी दुनिया भर सलमान खान का स्टारडम बरकरार है और 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइन 150 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
सिकंदर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
सलमान खान की ‘सिकंदर’ ईद 2025 के मौके पर रिलीज हुई, जिसने अब दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसकी जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम हैंडल के जरिये दी. प्रोडक्शन हाउस ने कलेक्शन शेयर करते हुए निचे कैप्शन लिखा, ‘आपका प्यार और सपोर्ट हमारे लिए सब कुछ है, सिकंदर आपकी वजह से ही आगे बढ़ रही है! शुक्रिया.’ मेकर्स के दिए गए आकड़ों के मुताबिक, सिकंदर ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 54.72 करोड़ रुपए से ओपनिंग ली. वहीं, दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने 105.89 करोड़ और 141.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब चौथे दिन के आकड़ों की बात करें तो फिल्म ने चार दिनों में कुल 158.5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने नोट
Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 26 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 2.52 करोड़
Sikandar Total Collection: 86.77 करोड़
यह भी पढ़े: Box Office Report: 49वें दिन छावा हिट हुई फ्लॉप, सिकंदर की दहाड़ के आगे ‘एल2: एम्पुरान’ का निकला दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










