Box Office Report: 49वें दिन छावा हिट हुई फ्लॉप, सिकंदर की दहाड़ के आगे ‘एल2: एम्पुरान’ का निकला दम
Box Office Report of L2 Empuraan chhaava
Box Office Report: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और एक ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी. मूवी रिलीज के 49 दिन बाद भी कमाई कर रही है. इसके अलावा एल 2: एम्पुरान सफल प्रदर्शन दिखाने में कामयाब रही. आइये जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की.
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त तीन फिल्में एक दूसरे से आपस में भिड़ रही है. इसमें पहली 14 फरवरी को रिलीज हुई विक्की कौशल की छावा है. दूसरी सलमान खान की ईद रिलीज सिकंदर और तीसरी परस्टार मोहनलाल की एल 2: एम्पुरान का नाम शामिल है. इनके कलेक्शन की बात करें तो ऐतिहासिक ड्रामा 49वें दिन भी अजेय है और लाखों में ही सही, लेकिन कमा�� कर रही है. इधर एम्पुरान के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई. आइये जानते हैं दोनों ही फिल्म ने सिकंदर के आगे घुटने टेंके या नहीं.
छावा ने 49वें दिन कमाए इतने करोड़
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, छावा ने अपने रिलीज के 49वें दिन 0.18 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 595.48 करोड़ हो गया है. मूवी जल्द ही स्त्री 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो जाएगी. छावा एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो मुगल साम्राज्य के खिलाफ मराठों के साहसी प्रतिरोध को दर्शाता है. यह फिल्म शिवाजी के बेटे संभाजी पर आधारित है, जो अपने पिता की मृत्यु के बाद मराठा साम्राज्य की कमान संभालता है.
एल 2: एम्पुरान ने कमाए इतने करोड़
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर एल 2: एम्पुरान की कमाई में भी जबरदस्त गिरावट देखी गई. जहां मलयालम फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही थी. वहीं अब इसकी कमाई सिकंदर से भी कम हो गई. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, एम्पुरान ने 8वें दिन सुबह और दोपहर के शोज को मिलाकर 1.6 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 85.95 करोड़ हो गया. सीक्वल में मोहनलाल स्टीफन नेदुम्पल्ली उर्फ खुरेशी अब्राहम के रूप में वापस आते हैं. जायद (पृथ्वीराज) की मदद से वह विदेश से वापस लौटता है और अपना ध्यान घर की ओर लगाता है, जहां सीएम जथिन रामदास (टोविनो थॉमस) को रोकना होता है.
यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: जालियांवाला बाग की दर्दनाक कहानी दिखाएंगे अक्षय कुमार, ट्रेलर ने मचाया तहलका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









