Box Office Report: इस साउथ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काजोल की ‘मां’ को धो डाला, पहले दिन की कमाई हैरान करेगी आपको
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jun 2025 2:37 PM
Box Office Report
Box Office Report: 26 जून को फिल्म ‘मां’ और फिल्म ‘कन्नप्पा’ बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने दिखी. ओपनिंग डे पर किस फिल्म ने किसे कड़ी टक्कर दी, यहां आपको बताते हैं. मां में काजोल ने काम किया हैं और कन्नप्पा में विष्णु मांचू, अक्षय कुमार और प्रभास नजर आए हैं.
Box Office Report: आज यानी 26 जून को काजोल की फिल्म ‘मां’ और विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने थिएटर्स में दस्तक दी. मां एक हॉरर फिल्म है, जिसमें एक मां अपनी बेटी को राक्षस से बचाने की कोशिश करती है. उसकी बेटी एक ऐसे श्राप में फंस जाती है, जिससे काजोल का किरदार अंबिका लड़ती है. दूसरे तरफ विष्णु की मूवी में अक्षय कुमार, मोहनलाल और प्रभास ने काम किया हैं. ये एक पौराणिक भक्ति फिल्म है. चलिए आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर किसका जादू चल.
काजोल की मां ओपनिंग डे पर कितनी करेगी कमाई
काजोल की फिल्म मां का क्लैश कन्नप्पा से है. इसके अलावा आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर टिकट खिड़की पर धूम मचा रही है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर अभी तक फिल्म ने महज 1.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. उम्मीद है कि शाम तक आंकड़े और बढ़ जाएंगे. जबकि सितारे जमीन पर का ओपनिंग डे कलेक्शन 14 करोड़ रुपये था. कलेक्शन बढ़ाने के लिए अजय देवगन ने 2 खरीदो और 1 टिकट फ्री पाओ ऑफर लेकर आए है. इस बारे में उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया है.
कन्नप्पा ने ओपनिंग डे पर छोड़ा काजोल की फिल्म मां को पीछे
विष्णु मांचू की कन्नप्पा ने काजोल की फिल्म मां से बेहतर प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने 2.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. शाम तक इन आंकड़ों में और इजाफा होने की उम्मीद है. सोशल मीडिया एक्स पर फिल्म के क्लाइमैक्स को यूजर्स शानदार बता रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, मोहनलाल, प्रभास और काजल अग्रवाल का कैमियो हैं. वहीं, इसके ओटीटी रिलीज को लेकर विष्णु ने कहा फिल्म कम से कम 10 हफ्ते तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी. उन्होंने कहा, मुझे कोई प्रेशर नहीं है. मेरा सिर्फ एक इटेंशन है दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई अनुभव प्रदान करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










