Border 2 के सेट से पूरी टीम की पहली तसवीर आई सामने, सनी देओल के साथ कुछ ऐसे दिखे वरुण धवण-अहान शेट्टी
Diljit Dosanjh out from Border 2
Border 2: सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब मूवी की पूरी टीम तीसरे शेड्यूल के शूट के लिए पुणे पहुंच चुके हैं. सनी पाजी ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तसवीर शेयर की.
Border 2: बॉर्डर 2 की पूरी टीम, जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी शामिल हैं, युद्ध फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शुरुआत करने के लिए पुणे में इकट्ठा हो गए हैं. गदर 2 एक्टर ने उनके साथ एक तसवीर शेयर की. फैंस इसे देखकर सुपरएक्साइटेड हो रहे हैं.
सनी देओल ने बॉर्डर 2 की टीम संग शेयर की फोटो
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जब सभी ‘फोर्स’ एक साथ आते हैं! #BORDER2… दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सनी देओल और वरुण धवन के साथ शामिल हुए, जब बटालियन ने पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीसरे शेड्यूल की शुरुआत की.”
बॉर्डर 2 की फोटो देख फैंस ने कही ये बात
अच्छी बात यह है कि पहली बार फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ ग्रुप फोटो के लिए आई है. तस्वीर में दिलजीत, अहान, सनी और वरुण बैठे हुए हैं, जबकि फिल्म निर्माता उनके पीछे खड़े हैं. वरुण मूंछों के साथ एक नए लुक में दिखाई दे रहे हैं. अहान की बहन अथिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर को रीपोस्ट किया और अपने भाई के लिए चीयर करते हुए लिखा, “इसका बेसब्री से इंतजार है.” एक यूजर ने लिखा, ”बॉर्डर 2 जरूर ब्लॉकबस्टर होगी.. मुझे यकीन है सनी सर धमाल मचाएंगे.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वरुण की जगह पर विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट करना था.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या बात है… अब मचेगा तूफान… होगा धमाल.”
बॉर्डर 2 के बारे में
बॉर्डर 2 जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है. इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे. इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 2019 में अक्षय कुमार अभिनीत केसरी का निर्देशन किया था. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता की ओर से निर्मित यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 126 करोड़ और…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










