Border 2 Box Office Record: सनी देओल ने खुद की फिल्म ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, ‘बॉर्डर 2’ ने मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन

Border 2 Box Office: सनी देओल की बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म तेजी से 150 करोड़ कमाने की ओर बढ़ रही है. इस बीच बॉर्डर 2 ने गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. आइए आपको पूरी बात डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

Border 2 Box Office Record: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल को फिर से देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए. रिलीज होने के बाद से ही मूवी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. इंस्टाग्राम, एक्स हर जगह मूवी को लेकर खूब बातें हो रही है. फैंस फिल्म के सीन्स, डायलॉग और गाने शेयर कर रहे हैं. सिर्फ तीन दिन में फिल्म ने 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास कर लिया. अब उम्मीद है कि चौथे दिन मूवी 150 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 172 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अब सनी ने अपनी ही फिल्म गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इस तरह ‘बॉर्डर 2′ ने तोड़ा गदर 2’ का रिकॉर्ड

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई मूवी ने 121 करोड़ रुपये की कर ली है. अब ‘बॉर्डर 2’ ने ‘गदर 2’ के तीसरे दिन के कलेक्शन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘गदर 2’ ने तीसरे दिन 51.7 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे दिन 54.5 करोड़ की कमाई की.

‘घर कब आओगे’ सॉन्ग को लेकर क्या बोले वरुण धवन?

वरुण धवन ने ‘बॉर्डर 2′ के गाने ‘घर कब आओगे’ को लेकर एएनआई से बातचीत में कहा, “यह हमारे लिए, पूरे देश के लिए बहुत इमोशनल गाना है. इसलिए इसे जैसलमेर और लोंगेवाला में लॉन्च करके बहुत अच्छा लगा, जहां बॉर्डर की शूटिंग हुई थी.”

परमवीर सिंह चीमा ने अपने किरदार को लेकर कही ये बात

‘बॉर्डर 2’ में सूबेदार निशान सिंह का किरदार एक्टर परमवीर सिंह चीमा ने निभाया है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि जब उनके पिता को पता चला कि वह ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा है तो उन्होंने इस पर कैसे रिएक्ट किया था. एक्टर ने लिखा था, “जब मैंने अपने पिता को बताया कि मुझे बॉर्डर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है तो उन्होंने कहा यह तो करनी ही है. वह बहुत खुश थे, मेरा पूरा परिवार और दोस्त बहुत खुश थे. यह मेरे दोस्तों और परिवार के लिए है. इतनी आइकॉनिक फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. कभी नहीं सोचा था कि मेरी यात्रा मुझे बॉर्डर के सेट पर ले जाएगी, आइकॉनिक लाइन ‘संदेशे आते हैं’ गाऊंगा, सनी देओल और इतने महान एक्टर्स के साथ परफॉर्म करूंगा.”

यह भी पढ़ें– Border 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 100 करोड़ का आंकड़ा पार, बनी करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola