घर पर झटपट तैयार करें मसाला शिकंजी, रूमप ने शेयर किया तरीका
Author Sweta vaidya
Updated:
विज्ञापन
मसाला शिकंजी (इमेज-इंस्टाग्राम@cookwithrupamsehtya )
Masala Shikanji: गर्मी के मौसम में आप भी मसाला शिकंजी बनाना चाहते हैं तो कंटेंट क्रिएटर रूमप की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @cookwithrupamsehtya पर शेयर किया गया है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
विज्ञापन
Masala Shikanji: अगर आपका भी मन गर्मियों में कुछ मसालेदार और खट्टा-मीठा पीने का मन कर रहा है तो आप मसाला शिकंजी को ट्राई कर सकते हैं. मसाला शिकंजी को आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. इतना ही नहीं, शिकंजी का मसाला पहले से बनाकर भी रखा जा सकता है और जब आपका शिकंजी पीने का मन करे तब आप तुरंत ही स्वादिष्ट ड्रिंक तैयार कर सकते हैं.
विज्ञापन
शिकंजी मसाला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा
- 1 छोटा चम्मच भुनी हुई काली मिर्च
- 2 चम्मच साबुत जीरा
- 2 छोटे चम्मच काला नमक
- 1 छोटा चम्मच सादा नमक
- आधा छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
- 2 इलायची
- 100 ग्राम मिश्री
शिकंजी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बर्फ के टुकड़े
- पुदीने के पत्ते
- नींबू
- 2 छोटे चम्मच शिकंजी मसाला
- सोडा
शिकंजी को कैसे तैयार करें?
- शिकंजी मसाला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप जीरा और काली मिर्च को डालकर भूनें. इसे धीमी आंच पर भूनें. फिर इसे ठंडा होने दें.
- मिक्सर जार में भुने हुए जीरा और काली मिर्च को डाल दें. इसके बाद आप साबुत जीरा को भी डाल दें. फिर काला नमक, सफेद नमक, सोंठ पाउडर, इलायची और मिश्री डालकर सभी चीजों को बारीक पीस लें.
- इस तरह से आप शिकंजी मसाला को तैयार कर सकते हैं. इसे आप एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें.
- शिकंजी बनाने के लिए आप एक गिलास में आइस क्यूब को डालें. इसके बाद कुछ पुदीना के पत्तों को डाल दें. नींबू का रस और नींबू के स्लाइस को भी डाल दें. अब आप 1 से 2 चम्मच शिकंजी मसाला को डालें. ऊपर से पानी डालें. आप चाहें तो इसमें सोडा वॉटर भी डाल सकते हैं. इसे ठंडा सर्व करें. इस तरह से आप मसाला शिकंजी तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में घर पर ट्राई करें ये स्वादिष्ट शरबत
यह भी पढ़ें: Apple Kheer Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी खीर, जानें आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन