रिलीज से पहले धुरंधर 2 का रिव्यू वायरल, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Updated:
विज्ञापन

Dhurandhar 2 First Review

Dhurandhar 2 First Review: फिल्म रिव्यूअर Ravi Choudhary ने धुरंधर 2 का रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसे 4.5 स्टार दिए. रणवीर सिंह-सारा अर्जुन की जोड़ी, आदित्य धर का निर्देशन, जबरदस्त एक्शन और म्यूजिक ने फिल्म को 2026 की सबसे प्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर बना दिया है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 First Review: बॉलीवुड की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. पहले भाग की जबरदस्त सफलता के बाद, फैंस इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म समीक्षक Ravi Choudhary ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया, जो तुरंत वायरल हो गया. उन्होंने धुरंधर 2 को 4.5 स्टार दिए और इसे “कंप्लीट एंटरटेनमेंट” करार दिया. उनका कहना है कि फिल्म करीब 4 घंटे लंबी होने के बावजूद कभी बोरिंग नहीं लगती. कहानी हर समय दर्शकों को बांधे रखती है.

विज्ञापन

एक्शन और म्यूजिक की तारीफ

रवि चौधरी ने फिल्म के एक्शन सीन्स और म्यूजिक की जमकर तारीफ की. एक्शन प्रेमियों के लिए हिंसक और इंटेंस एक्शन सीन्स किसी ट्रीट से कम नहीं हैं. म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर और गाने सभी स्तर पर दर्शकों को रोमांचित करते हैं और फिल्म का अनुभव और भी शानदार बना देते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर साफ रास्ता

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर प्रतिद्वंद्वी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से टकराव से बचते हुए खुद को बेहतर स्थिति में रखा है. टॉक्सिक की रिलीज जून में होने जा रही है, जिससे धुरंधर 2 को आरामदायक रन मिलने की संभावना है.

इन भाषाओं में होगी रिलीज

पहले भाग की तुलना में इस बार फिल्म पूरे भारत में रिलीज होगी. इसके अलावा, यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दिखाई जाएगी. इसका मतलब है कि फिल्म अब देशभर के दर्शकों तक आसानी से पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: क्या शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? श्रद्धा की आंटी ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola