ePaper

Border 2 Box Office Day 11: दूसरे मंडे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 3 बजे तक पहुंची 300 करोड़ के बेहद करीब!

Updated at : 02 Feb 2026 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
Border 2 Box Office Day 11

Border 2 Box Office Day 11

Border 2 Box Office Day 11: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. 10 दिनों में फिल्म 275 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. अब दूसरे मंडे यानी 11वें दिन भी अच्छी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

Border 2 Box Office Day 11: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है. रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब सबकी नजरें इसके दूसरे मंडे यानी 11वें दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं.

लगातार जारी है ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ जोरदार शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़ और चौथे दिन 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वीकडेज में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये जोड़ लिए. इस तरह पहले हफ्ते का कुल कारोबार 224.25 करोड़ रुपये रहा.

दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी फिल्म के लिए ठीक-ठाक रही. आठवें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 11 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद दूसरे शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे संडे को करीब 22.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके साथ ही फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई 275.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

11वें दिन की कमाई

अब बात करें 11वें दिन यानी दूसरे मंडे की तो ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म से ठीक-ठाक कमाई की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि सुबह के शोज में फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 5.67 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो अब तक की सबसे कम मानी जा रही है. इसके बावजूद ट्रेड को भरोसा है कि दिन के साथ रफ्तार पकड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: The 50: रजत दलाल के थप्पड़ पर भड़का इंटरनेट, ‘The 50’ से बाहर करने की मांग

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola