The 50: रजत दलाल के थप्पड़ पर भड़का इंटरनेट, ‘The 50’ से बाहर करने की मांग

Updated at : 02 Feb 2026 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
The 50 Rajat Dalal 50

The 50 Rajat Dalal 50

The 50: ‘The 50’ के नए प्रोमो में रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच टास्क के दौरान हुई हाथापाई ने दर्शकों को चौंका दिया है. थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राजत को शो से बाहर करने की मांग तेज हो गई है.

विज्ञापन

The 50: कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो ‘The 50’ शुरू होते ही चर्चा में आ गया है. 1 फरवरी को शुरू हुए इस शो के पहले ही एपिसोड में करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है. प्रोमो में रजत दलाल और दिग्विजय राठी की हिंसक झड़प होती दिखाई देती है. शो के नए प्रोमो में राजत दलाल को दिग्विजय को थप्पड़ मारते और धक्का देते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा है.

टास्क के दौरान हुआ विवाद

How colors is letting rajat do all this without consequences in bb he did same.
byu/Hot-Fill7042 inThe50IN

वायरल प्रोमो में देखा जा सकता है कि टास्क के दौरान रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच बहस शुरू हो जाती है. रजत बाकी कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि टास्क में किसी का अपमान नहीं होना चाहिए. इसी बात पर दिग्विजय नाराज हो जाते हैं और राजत पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हैं.

दिग्विजय ने क्यों उठाए सवाल

दिग्विजय राठी का कहना होता है कि जब पहले सिद्धार्थ भारद्वाज ने करण पटेल के साथ झगड़े में गाली-गलौज की थी, तब राजत ने कुछ नहीं कहा. लेकिन जब किसी ने रजत को ‘पागल’ कहा, तब उन्होंने तुरंत विरोध किया. यह बात राजत को बुरी लग जाती है.

बहस से हाथापाई तक मामला

गुस्से में आकर रजत दलाल दिग्विजय को थप्पड़ मार देते हैं. इसके बाद वह उनका गला पकड़कर पीछे की ओर धकेलते भी नजर आते हैं. अचानक हुई इस घटना से घर के बाकी सदस्य हैरान रह जाते हैं और दोनों को अलग करने के लिए बीच में आ जाते हैं.

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई यूजर्स ने राजत को ‘गुंडा’ कहा और शो से तुरंत बाहर करने की मांग की. कुछ लोगों ने लिखा कि यह मनोरंजन नहीं, बल्कि खतरनाक व्यवहार है और इससे किसी को गंभीर चोट लग सकती थी.

बिग बॉस 18 से जुड़ा पुराना मामला

यह पहली बार नहीं है जब रजत दलाल पर हिंसा के आरोप लगे हों. बिग बॉस 18 में भी उन्हें शारीरिक हिंसा को लेकर चेतावनी दी गई थी. उस शो में भी दिग्विजय राठी के साथ उनके कई झगड़े हुए थे. शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच सार्वजनिक जगह पर विवाद हुआ था, हालांकि बाद में उन्होंने सुलह की बात कही थी.

क्या है ‘The 50’ शो की खासियत

‘The 50’ एक टास्क-बेस्ड रियलिटी शो है, जिसमें 50 सेलेब्रिटी एक ही घर में रहते हैं. दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट पर दांव लगाते हैं. अगर वही कंटेस्टेंट जीतता है, तो एक दर्शक को 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिलती है. यह शो कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे आता है और जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: The 50 Reality Show :युविका चौधरी ने कहा बिग बॉस से ज्यादा मुश्किल होगा शो

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola