The 50 Reality Show :युविका चौधरी ने कहा बिग बॉस से ज्यादा मुश्किल होगा शो

Updated at : 29 Jan 2026 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
the 50 reality show

the 50 reality show

अभिनेत्री युविका चैधरी ने रियलिटी शो द 50 से जुड़े नियमों और इनाम की राशि पर इस इंटरव्यू में बात की है

विज्ञापन

the 50 reality show :छोटे परदे का लोकप्रिय चेहरा अभिनेत्री युविका चौधरी आगामी एक फ़रवरी से हॉटस्टार पर शुरू होने जा रहे रियलिटी शो ” द 50 ” में नज़र आएंगी.शो में उनके साथ उनके लाइफ पार्टनर प्रिंस नरूला भी हिस्सा ले रहे हैं. इस शो से जुड़ी तैयारियों और दूसरे पहलुओं पर उर्मिला कोरी से हुई बातचीत

मुझे शो का कांसेप्ट अपील कर गया

इस शो की सबसे खास बात इसका कांसेप्ट है.इस शो में प्राइज मनी हमारे फैंस को जायेगी. यही बात इस शो की मुझे सबसे ज्यादा अपीलिंग लगी . फैंस इतना प्यार देते हैं. हमसे शायद ही कभी वह मिले हो लेकिन कितना कुछ हमारे लिए करते रहते हैं.दिन रात हमारे फैंस क्लब हमारे लिए काम करते हैं.ये उनको रिटर्न गिफ्ट्स देने जैसा है.प्रिंस और मुझे लगा कि हमें ये शो करना चाहिए.

बिग बॉस से ज्यादा मुश्किल शो होगा

मैं बिग बॉस का हिस्सा रही हूं. यह मेरा दूसरा रियलिटी शो है लेकिन मैं कहूंगी कि यह सबसे मुश्किल शो होगा. बिग बॉस के घर में समय ज्यादा होता है. तीन महीने का शो होता है इसलिए आपको थोड़ा ठहरने का मौका मिलता है ,लेकिन द 50 सिर्फ 26 दिनों का शो होगा.हर दिन आपको दो टास्क मिलेंगे और दो प्रतियोगी एलिमिनेट होंगे. मतलब हर कदम पर आपको सर्वाइव करना है. ऊपर से से 50 लोग आपस में भिड़ेंगे.हर किसी को जीतना है.मुझे लगता है कि सोना और खाना भी बहुत मुश्किल से होने वाला है. निश्चित तौर पर सबकुछ मुश्किल होने वाला है.

मदरहुड ने बहुत बदलाव लाया है

हर नयी जगह आपको नया कुछ सीखाती है. वैसे मदरहुड के बाद मुझ में बदलाव आ गया है.मां बनने के बाद मेरा शरीर बदल गया है .अब मेरे शरीर में में पहली जैसी स्ट्रेंथ नहीं रही है ,लेकिन मदरहुड ने मुझे मानसिक रूप से स्ट्रॉंग बनाया है. बिग बॉस के वक्त मैं सिर्फ़ एक बेटी थी.अब मैं पत्नी और माँ बन चुकी हूं तो वक्त पड़ने पर मजबूत बनना और हर परिस्थिति में सीखना मुझे आ गया है.जो इस शो में भी काम आएगा.

मेरी शादी में बहुत अप्स एंड डाउन

मैं और प्रिंस बिग बॉस में मिले थे. अब हम माँ बाप के तौर पर इस शो में जा रहे हैं .ऐसा लग रहा है कि फ़िल्म का दूसरा पार्ट शुरू होने जा रहा है . इंटरवल के बाद वाला. जिनको लग रहा है कि लाइफ पार्टनर के होने से चीजें आसान हो जायेंगी.ये जरूरी नहीं है .ये शो ही है चैलेंज का. फिजिकल,मेंटल और इमोशनल गेम है. हमारी जिंदगी खुली किताब रही है.जो है सो है.हमारे रिश्ते के उतार चढ़ाव को सभी जानते हैं. हमको पता है.ऐसे रियलिटी शोज में आपके रिश्ते के नेगेटिव पॉइंट को हाईलाइट किया जाता है .हर सिचुएशन में आदमी की अलग अलग खूबियां होती हैं .रिएक्ट करने की. मैं भी रिएक्ट करूंगी . कभी वह देखने वालों को बुरा लग सकता है क्योंकि शो वाले आधा दिखाते हैं.

अपनी बेटी को सबसे ज्यादा मिस करूंगी

एक माँ अपनी दूसरी माँ को अपनी बच्ची देकर जा रही है .जब से वो पैदा हुई है. मेरी माँ ने सपोर्ट सिस्टम की तरह उसे संभाला है .मैं शूट करती हूँ तो भी मेरी माँ ही संभालती है . मेरी माँ उसका पूरा ख्याल रखेगी लेकिन मैं उसे सबसे ज्यादा अपनी बेटी को मिस करुँगी.प्रिंस और मेरे साथ ही वह सोती है.उससे पहले हमारे साथ खेलती है.वह पूरा समय बहुत खास होता है, लेकिन काम तो करना पड़ेगा इसलिए हमें स्ट्रेंथ दिखानी पड़ेगी .

लुक पर ज्यादा सोचा नहीं

सच कहूँ तो तैयारी का मौका ही नहीं मिला कि घर के अंदर क्या पहनूं और क्या नहीं पहनूं. घर में जाने के एक दिन पहले मालूम पड़ा कि फॉर्मल भी लेकर जाना है .बस किसी तरह से मैनेज करके जो भी समझ आ रहा है.वही लेकर जा रही हूं.वैसे अगर मौका मिला तो बाद में घर में कपड़े मंगवाने की कोशिश करूंगी

ब्लॉगिंग ने मुझे खुद को एक्सेप्ट करना सिखाया

ब्लॉगिंग और एक्टिंग बहुत अलग होती है . एक्टिंग करते हुए पर्दे पर छोटी छोटी चीजों को आप अपने परफॉरमेंस में देख पाते हैं.एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है. एक्टिंग नहीं कर रही थी तो मैंने ब्लॉगिंग शुरू कर दी क्योंकि मैं यादें बनाना चाहती थी. आप मेरे फ़ोन को देखेंगी तो उसमें हमेशा गैलरी फुल रहती है क्योंकि मुझे यादें संजोने का शौक है ताकि दस साल बाद उनको देखते हुए मुझे ख़ुशी मिले. ब्लॉगिंग की सबसे अच्छी बात ये हुई कि उसने मुझे एक कम्फ़र्ट जोन दिया. पहले मैं अपने लुक को लेकर बहुत ज़्यादा फ़िक्रमंद रहती थी लेकिन यूट्यूब ने कैमरे के सामने मुझे बिना मेकअप के रहने का आत्मविश्वास दिया. मैं बिना मेकअप भी कैमरे के सामने आ सकती हूं.

ट्रोलिंग शुरुआत में बहुत बुरी लगती थी

सोशल मीडिया का एक पहलू ट्रोलिंग भी है.शुरू में बुरा लगता है ,लेकिन वक्त के साथ अब मोटी चमड़ी हो गई है. वो कहते हैं ना जब टू मच हो जाता था तो आदमी क्या ही कर लेगा. बहुत कुछ झेला है. अब आदत हो गयी है इसलिए रिएक्ट करना ही बंद हो गया है.वैसे मैं रिएक्ट करने में यकीन नहीं करती हूँ.रिएक्ट करने का मतलब है कि आपको फर्क पड़ता है.


विज्ञापन
Urmila Kori

लेखक के बारे में

By Urmila Kori

I am an entertainment lifestyle journalist working for Prabhat Khabar for the last 14 years. Covering from live events to film press shows to taking interviews of celebrities and many more has been my forte. I am also doing a lot of feature-based stories on the industry on the basis of expert opinions from the insiders of the industry.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola