नाम बदला, नसीब बदला: बॉलीवुड के इन सितारों ने नाम बदलकर पाई शोहरत
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Apr 2025 5:08 PM
Actors who changed their name
बॉलीवुड का हर एक्टर अपने करियर को और भी ज्यादा सक्सेसफुल बनाना चाहता है. इसके लिए कई सितारे अपना नाम बदल लेते है या तो स्टेज नेम अपना लेते है, कुछ सितारे न्यूमरोलॉजी के हिसाब से अपना नाम ऑल्टर कर लेते है. आइये जानते है कौन है ऐसे स्टार्स के नाम, जिन्होंने सफलता पाने के लिए अपना नाम बदलने का फैसला किया.
बॉलीवुड में नाम सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि किस्मत बदलने का जरिया भी बन सकता है. कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने न्यूमरोलॉजी के खेल पर भरोसा किया और अपने नाम में मामूली बदलाव कर लिया. हालांकि कई बार यह बदलाव उनके करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. कुछ ने अपने नाम की स्पेलिंग बदली, तो कुछ ने पूरा नाम ही बदल डाला और फिर उनकी किस्मत भी बुलंदियों पर पहुंच गई. आईए, जानते हैं, उन सितारों के बारे में, जिन्होंने नाम बदलकर नई पहचान और सुपरस्टारडम हासिल किया.
आयुष्मान खुराना
नाम बदलने की लिस्ट में आयुष्मान खुराना का नाम सबसे ऊपर है. एक्टर ने अपने एस्ट्रोलॉजर पिता की बात मानकर अपने नेम में कुछ बदलाव किए. उन्होंने अपने पहले नाम के अंत में एक्स्ट्रा “न” और टाइटल में एक्स्ट्रा “र” लगाया है.
राजकुमार राव
राजकुमार राव, दूसरे एक्टर हैं, जिन्होंने सक्सेस के लिए न्यूमरोलॉजी का सहारा लिया है. राजकुमार का असली नाम राजकुमार यादव हुआ करता था, उन्होंने अपना उपनाम बदलकर राव और पहले नाम में एक्स्ट्रा “म” जोड़ लिया. वे मानते है नाम में बदलाव लाने से उनकी तरक्की पर काफी असर पड़ा है.
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी, इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं. जिन्होंने सक्सेस पाने के लिए नाम में बदलाव किये. न्यूमरोलॉजी की एडवाइस लेते हुए उन्होने ‘Rani Mukherji’ से नाम बदल कर ‘Rani Mukerji’ कर लिया है.
करिश्मा कपूर
जहां एक्टर्स अपने नाम में लेटर्स जोड़ते है, वहीं करिश्मा ने इसका उल्टा करते हुए अपने नाम से एक अक्षर कम कर दिया है. उन्होंने “Karishma kapoor” से “karisma kapoor” कर लिया.
अजय देवगन
बॉलीवुड में कई सितारे न्यूमरोलॉजी के आधार पर अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करते हैं. अजय देवगन ने भी 2009 में अपने सरनेम “Devgan” से ‘अ’ हटा दिया और इसे “Devgn” कर दिया.
सुनील शेट्टी
90s के पॉपुलर एक्टर सुनील शेट्टी ने भी न्यूमरोलॉजी की सलाह पर अपने नाम में बदलाव करते हुए अपना नाम “Sunil’ से “Suniel” कर लिया था.
तुषार कपूर
गोलमाल सीरीज में अपने कॉमेडी रोल्स के लिए पॉपुलर तुषार ने अपने नाम में एक “एस” जोड़ा है, जिससे उनका नाम “Tushar” से “Tusshar” में बदल जाता है.
यह भी पढ़ें- ना अनुपमा… ना ही ये रिश्ता क्या कहलाता है, इस शो ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनी मोस्ट वॉच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










