Bobby Deol ने फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर से बेहतर काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे सिर्फ 15 मिनट संभालने थे

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Oct 2025 1:32 PM

विज्ञापन

बॉबी देओल ने एनिमल में रणबीर कपूर से बेहतर काम करने पर किया रिएक्ट

Bobby Deol On Animal: संदीप रेड्डी वांगा की ओर से निर्देशित एनिमल ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसमें रणबीर कपूर के साथ साथ बॉबी देओल के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया. अबरार के रूप में विलेन बने एक्टर छा गए. अब सालों बाद बॉबी ने एक फैन के सवाल का जवाब दिया. जिसमें पूछा गया कि क्या उन्होंने एक्शन ड्रामा में रणबीर से अच्छा काम किया.

विज्ञापन

Bobby Deol On Animal: जब साल 2023 में फिल्म एनिमल थियेटर्स में रिलीज हुई, तो फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने न केवल रणबीर कपूर के इंटेंस अवतार को दिखाया, बल्कि बॉबी देओल को भी एक दमदार विलेन के तौर पर रूबरू करवाया. उनके साइलेंट किरदार से लेकर रणबीर संग फाइट सीक्वेंस तक, सभी सीन्स को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया और 15 मिनट के स्क्रीन टाइम में अबरार बनकर वह पॉपुलर हो गए, अब बॉबी ने इस फिल्म को लेकर रिएक्ट किया है.

एनिमल में रणबीर कपूर से बेहतर काम करने पर क्या बोले बॉबी देओल

बॉबी देओल ने फिल्मीज्ञान संग इंटरव्यू में फैंस के उस सवाल का जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि एनिमल में उन्होंने रणबीर कपूर से अच्छा काम किया. उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है.. अगर रणबीर को फिल्म में 3 घंटे संभालने थे, मुझे सिर्फ 15 मिनट संभालने थे. अगर रणबीर को 3 घंटे नहीं संभल पाता तो मेरे 15 मिनट की कोई वैल्यू नहीं होती.”

बॉबी देओल ने रणबीर कपूर को इस चीज का दिया क्रेडिट

अभिनेता ने अबरार के छोटे से कैरेक्टर को प्रभावशाली तरीके से निभाने पर रणबीर को क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा, “फिल्म में रणबीर ने अपने किरदार को इतने अच्छे और तीव्र तरीके से निभाया कि मेरी एंट्री का दर्शकों को इंतजार था, अगर वह चूंक गए होते तो मेरी एंट्री का कोई मतलब नहीं होता.” बॉबी देओल ने आगे कहा कि एक फिल्म तब अच्छी चलती है, जब अभिनेता और विलेन दोनों अच्छे तरीके से चले.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 का बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर ने किया रिव्यू, बोले- काश बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ करने के लिए शब्द होते

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola