Bigg Boss 18 PROMO: दिग्विजय के एविक्शन ने सलमान खान को किया हैरान, चुम-करणवीर की लगाई जमकर क्लास

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 10 Promo

Digvijay Rathee, Salman Khan and Chum Darang

Bigg Boss 18 PROMO: ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में सलमान खान दिग्विजय राठी के एलिमिनेशन पर हैरानी जताते हुए और चुम-करणवीर की क्लॉस लगाते हुए नजर आए हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 PROMO: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के पिछले एपिसोड में देखने को मिला शो के दमदार कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी का शो से पत्ता साफ हो गया है, जिसके बाद सभी घरवालें और खासकर चाहत पांडे, करणवीर मेहरा, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर काफी इमोशनल नजर आए. अब शो का एक नया प्रोमो सामने आ गया है. इस प्रोमो में सलमान खान दिग्विजय से कहते हैं कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि दिग्विजय इतनी जल्दी घर से बेघर हो रहे हैं. इसके बाद वह चुम दरांग और करणवीर महरा की जमकर क्लास लगते हुए भी नजर आए हैं. आइए बताते हैं प्रोमो में आगे क्या कुछ हुआ.

यहां देखें शो का नया प्रोमो-

दिग्विजय के एविक्शन से सलमान खान हैरान

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में सलमान खान दिग्विजय से कहते हैं कि ‘किसी ने नहीं सोचा था, आप इतनी जल्दी बहार हो जाओगे. अभी भी आंखे भर आ रही हैं आपकी. आपको ऐसा लगता है कि आपने गलत लोगों से रिश्ते बनाए? इसपर दिग्विजय कहते हैं कि लोग बड़ी जल्दी बदल जाते हैं.

चुम और करणवीर की लगाई क्लास

सलमान खान आगे दिग्विजय से पूछते हैं कि ‘आपको क्या लगता है, आपके निकलने के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है?’ इसपर दिग्विजय कहते हैं कि करण और चुम ही हो सकते हैं. मुझे पता था कि अगर किसी की बारी आएगी, मुझे बचाने की तो कोई नहीं होगा. दिग्विजय की बात सुनकर करणवीर उनसे सॉरी कहते हैं. इसके बाद सलमान उनकी क्लॉस लगते हुए कहते हैं कि अब सॉरी बोलकर क्या फायदा होगा करण, और प्रोमो खत्म हो जाता है.

अब ऐसे में यह देखना काफी दिलचप्स होगा कि दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद शो में और क्या नए बदलाव होते हैं.

Also Read: Bigg Boss 18 New PROMO: दिग्विजय राठी पर फिर चढ़ा रजत दलाल का पारा, क्या अब बदल जाएगा घर का गेम सारा?

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola