Bigg Boss 18 New PROMO: दिग्विजय राठी पर फिर चढ़ा रजत दलाल का पारा, क्या अब बदल जाएगा घर का गेम सारा?
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Dec 2024 3:09 PM
Rajat Dalal and Digvijay Singh Rathee fight
Bigg Boss 18 New PROMO: 'बिग बॉस 18' का नया प्रोमो सामने आ गया है. इस प्रोमो में टाइम गॉड टास्क के दौरान दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच तकरार देखने को मिली है.
Bigg Boss 18 New PROMO: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे काफी मजेदार बनता जा रहा है. घरवालों के गेम खेलने के अंदाज में भी काफी बदलाव नजर आ रहा है. शो के पिछले एपिसोड में देखने को मिला कि कैसे पत्नी के समझाने के बाद विवियन एक अलग फॉर्म में दिखाई दिए हैं. साथ ही उन्होंने नॉमिनेशन टास्क में अपने दोस्तों शिल्पा और करणवीर को नॉमिनेट भी कर दिया था. अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें टाइम गॉड टास्क के दौरान दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच तकरार देखने को मिली है.
यहां देखें बिग बॉस का नया प्रोमो-
टाइम गॉड टास्क में रजत-दिग्विजय की तकरार
बिग बॉस 18 के नए प्रोमो की शुरुआत में बिग बॉस यह ऐलान करते हैं कि ‘जिस भी सदस्य की टोकरी में सबसे ज्यादा फल होंगे, वह सदस्य घर का नया टाइम गॉड बन जायेगा.’ इसके बाद सभी घरवाले फल इकट्ठा करने में जुट जाते हैं. प्रोमो में आगे विवियन फल को छुपाते हुए और करणवीर उनसे फ्रूट्स मांगते हुए दिखाई देते हैं. विवियन करणवीर से कहते हैं कि ‘जो छल करता है, उसके नसीब में फल नहीं होता है.’ इसके बाद शिल्पा विवियन पर तंज कस्ते हुए कहती हैं कि ‘जो समीकरण करता है, सिर्फ उसके नसीब में फल होता है.’
दिग्विजय और रजत दलाल की लड़ाई
प्रोमो में आगे करणवीर और दिग्विजय विवियन से जबरदस्ती फ्रूट्स को छीनते हैं और रजत उन्हें रोकते हुए नजर आते हैं. इसके बाद ईशा दिग्विजय से फ्रूट्स को लेने की कोशिश करती हैं और इस बीच वह दिग्विजय को धक्का भी दे देती हैं. इसपर दिग्विजय को गुस्सा आ जाता है और वह रजत से कहते हैं कि उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है कि कौन धक्का दे रहा है. उनके जवाब में रजत कहते हैं कि ‘मैं संचालक हूं और मैं डिसक्वालिफाई कर दूंगा.’ इसके बाद दिग्विजय और रजत दलाल में लड़ाई हो जाती है और दोनों शो में एक दूसरे को धमिकयां देते हुए नजर आते हैं.
अब ऐसे में यह देखना काफी दिलचप्स होगा कि उनकी इस लड़ाई का गेम पर क्या असर होता है और टाइम गॉड की रेस में कौन आगे निकलता है.
Also Read: Bigg Boss 18: करण वीक मेहरा और विवियन डीसेना को हराकर ये हसीना बनी नई टाइम गॉड, मिला ये स्पेशल पावर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










