Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा बने अरुणाचल के ऑफिशियल ‘जीजा’, चुम ने बताया पूरा सच, VIDEO
Bigg Boss 18 Karanveer Mehra and Chum Darang
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 की चुम दरांग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह बताती हैं कि करणवीर मेहरा अब अरुणाचल के ऑफिशियल ‘जीजा’ बन चुके हैं.
Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले पूरा हो चूका है. इस सीजन दर्शकों को घर के अंदर कई कंटेस्टेंट्स में प्यारी सी केमिस्ट्री बनते देखने को मिली ���ै. इन्हीं में से एक है चुम दरांग और करणवीर महरा, जिन्हें उनके फैंस चुमवीर का हैशटैग दे रहे हैं. अब शो के बाद चुम दरांग का एक इंटरव्यू से वीडियो सामने आया है. इस वीडियो की शुरुआत में चुम दरांग रिपोर्टर को एक न्यूजपेपर में करणवीर की तस्वीर दिखाती है, जिसके ऊपर हैडलाइन में लिखा होता है कि टीवी स्टार करणवीर मेती ने जीता बिग बॉस 18. यह पढ़कर चुम हंसने लगती है और फिर बताती है कि मेती का मतलब ‘जीजा’ होता है. यह बताते के बाद चुम शर्माती हैं और कहती है कि अब करणवीर मेहरा उस राज्य के ऑफिशियल जीजा बन चुके हैं और फिर वह हंसने लगती हैं. चुम आगे यह भी कहती है कि उन्हें लगा था कि यह कोई टाइपिंग मिस्टेक है, लेकिन बाद में उन्हें यह काफी क्यूट लगा और उन्होंने यह तस्वीर करणवीर को भी भेजी थी, जिसपर करणवीर ने हंसने वाली इमोजी रियेक्ट किया था. अब चुम की यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया बटोर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









