Raid 2 vs Hit 3: रेड 2 के हिट 3 संग क्लैश पर बोले भूषण कुमार, कहा- नहीं मानते ‘खतरा’…

Updated:
विज्ञापन
HIT 3 Worldwide Collection

HIT 3 Worldwide Collection

Raid 2 vs Hit 3 पर फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने न्यूज 18 शोशा से खुलकर बात की है. उनका मानना है कि एक साथ कई फिल्में रिलीज होना अब आम बात है और इससे अजय देवगन की ‘रेड 2’ पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन

Raid 2 vs Hit 3: 2025 की 1 मई सिनेमाप्रेमियों के लिए बहुत खास होने वाला है. इस दिन एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरी 4 फिल्में थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं. इन्हीं में से दो अजय देवगन की ‘रेड 2’ और नानी की ‘हिट 3’ है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं. दोनों फिल्मों का क्लैश दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक होने वाला है. इस बीच अब फिल्म निर्माता ने इस क्लैश पर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि वह साउथ की फिल्में रेट्रो और हिट 3 को रेड 2 के लिए खतरा नहीं मानते हैं.

भूषण कुमार नहीं मानते हिट 3 को खतरा

निर्माता भूषण कुमार ने News18 Showsha से खास बातचीत में कहा, “A++ फिल्मों के अलावा जैसे कि ‘पुष्पा’ जैसी फ्रेंचाइजी वाली फिल्मों को छोड़कर, अब तक ऐसा कोई मानक नहीं है जिससे यह जांचा जा सके कि ये फिल्में उत्तरी बेल्ट में सफल रही हैं. मुझे लगता है कि हिंदी डब्ड फिल्मों के लिए बाजार बहुत सीमित है इन विशेष फिल्मों के लिए.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि ये फिल्में हमारे लिए कोई प्रतियोगिता पेश करेंगी. हमारी फिल्म Raid 2 को देश भर में लगभग 4000 स्क्रीन मिल रही हैं. हमें बेहतरीन प्रदर्शन मिल रहा है. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि हम किसी खतरे का सामना कर रहे हैं.” वहीं, रेड 2 के को-प्रोड्यूसर कुमार मंगतक पाठक ने कहा, “सभी फिल्में मल्टीप्लेक्स के लिए लक्षित हैं लेकिन हमारे फिल्म के प्रदर्शन की कमी नहीं है. लेकिन सभी फिल्मों के प्रदर्शन को सही तरीके से बांटा जाएगा.”

दृश्यम 2 डायरेक्टर ने क्या कहा?

इंटरव्यू में आगे दृश्यम 2 के डायरेक्टर और मंगतक पाठक के बेटे अभिषेक पाथक बोले, “मुझे नहीं लगता कि ये किसी भी फिल्म के लिए समस्या बनने जा रहा है क्योंकि बाजार विशाल है. उनके पास एक निश्चित बाजार है और हमारे पास एक निश्चित बाजार है. एक ही दिन में दो-तीन फिल्मों का रिलीज होना इन दिनों कोई समस्या नहीं है. अगर कोई फिल्म मार्केटिंग और ट्रेलर के मामले में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू करती है, तो लोग उसे चुनेंगे.”

यह भी पढ़े: Housefull 5 में काम करने पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं भाग्यशाली हूं…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola