Housefull 5 में काम करने पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं भाग्यशाली हूं…

Updated:
विज्ञापन
Sanjay Dutt on housefull 5

Sanjay Dutt on housefull 5

Housefull 5: संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी ‘द भूतनी’ 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’ संग क्लैश करेगी. फिल्म में मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं. इस बीच संजू बाबा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा बनने पर खुलकर बात की है.

विज्ञापन

Sanjay Dutt on Housefull 5: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस बीच एक्टर ने हाल ही में ‘द भूतनी’ के बाद आने वाली अपनी फिल्मों के बारे में खुलकर बात की है. इनमें से एक मोस्ट अवेटेड ‘हाउसफुल 5’ भी है. एक्टर ने खुद को इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनने पर भाग्यशाली बताया है.

पहली बार हॉरर-कॉमेडी कर रहे संजय दत्त

संजय दत्त हाल ही में ‘द भूतनी’ के एक गाने के लॉन्च इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने पहले कभी भी हॉरर-कॉमेडी फिल्म नहीं की है. ‘द भूतनी’ मेरा पहला अनुभव है और यह अनुभव काफी अच्छा रहा और मुझे पसंद आया. हमें उम्मीद है कि दर्शक ‘द भूतनी’ को पसंद करेंगे और सराहेंगे.”

‘मैं भाग्यशाली हूं…’

संजू बाबा ने आगे अपनी अपकमिंगफिल्मों ‘हाउसफुल 5’ और ‘बागी 4’ को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “मैं हाउसफुल 5 कर रहा हूं, यह एक और क्रेजी कॉमेडी है. जबकि ‘बागी 4’ एक एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म है. इसलिए मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस तरह के अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम करने का मौका मिला.”

‘हाउसफुल 5’ में मल्टी स्टारर कास्ट

‘हाउसफुल 5’ फिल्म अक्षय कुमार के हॉरर-कॉमेडी ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म है, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, डिनो मोरिया, जैकी श्रॉफ, सोनम बाजवा जैसे कई कलाकार शामिल हैं. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं, ए हर्ष की निर्देशित ‘बागी 4’ 5 सितंबर को आ रही है, जिसमें संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ लीड में हैं.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 21: ‘जाट’ 21वें दिन हिट या फ्लॉप? सनी देओल की फिल्म की कमाई ने चौंकाया

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola