Bhool Chuk Maaf Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड राजकुमार राव की फिल्म फ्लॉप या हिट, कलेक्शन हैरान करेगी

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :24 May 2025 1:45 PM
विज्ञापन
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection

Bhool Chuk Maaf Worldwide Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर भूल चूक माफ ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करने में विफल रही. करण शर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म ने भारत में महज 7 करोड़ कमाए. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई कितनी हुई.

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Worldwide Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. करण शर्मा की ओर से निर्देशित टाइम लूप कॉमेडी ने ओपनिंग डे पर भारत में ठीक ठाक कमाई की. इसने 7 करोड़ का कलेक्शन किया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी कुछ कमाल दिखा पाई या नहीं.

भूल चूक माफ ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

भूल चूक माफ की दुनियाभर की कमाई भी कुछ खास नहीं रही. इसने डबल डिजिट में कलेक्शन नहीं किया. sacnilk के अनुसार वर्ल्डवाइड फिल्म ने 8.50 करोड़ कमाए, जो उम्मीद से काफी कम है. इस फिल्म ने राजकुमार की पिछली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसने पहले दिन 5.5 करोड़ कमाए थे. हालांकि यह एक्टर की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 से काफी पीछे रही, जिसने पहले दिन 51.8 करोड़ कमाए थे. कॉमेडी फिल्म को अजय देवगन की रेड 2, कपकपी और केसरी वीर से कड़ी टक्कर मिल रही है.

भूल चूक माफ के बारे में

फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी होने वाली है और उसे एहसास होता है कि वह समय के चक्र में फंस गया है. वह अपनी हल्दी वाले दिन को बार बार याद करता है. अपनी रिलीज से कुछ हफ्ते पहले, भूल चूक माफ विवादों में घिर गई थी. दिनेश विजान के प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स ने घोषणा की थी कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी और 16 मई को प्राइम वीडियो पर डिजिटल रिलीज होगी. हालांकि थियेटर्स और मेकर्स के कानूनी विवाद के बाद इसे 23 मई को पूरे देश में रिलीज किया गया.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर अंजलि भाभी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टीआरपी या दर्शकों की…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola