Bhool Chuk Maaf vs Raid 2: रोमांटिक-कॉमेडी या क्राइम थ्रिलर? संडे टेस्ट में कौन हुआ पास और किसे मिली मात

Updated:
विज्ञापन
Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf

Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf vs Raid 2 संडे टेस्ट के फाइनल आंकड़े सामने आ चुके हैं. ऐसे में राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ में से कौन आगे है, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf vs Raid 2: मई 2025 में दो सुपरस्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई- अजय देवगन की ‘रेड 2’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’. यह दोनों फिल्में एक दूसरे से बहुत अलग है, जहां एक ओर रेड 2 एक क्राइम थ्रिलर है, वहीं भूल चूक माफ एक रोमांटिक कॉमेडी है. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन कमाई के मामले में कौन सबसे आगे है? इसका पता संडे टेस्ट के आंकड़ों से पता करते हैं.

भूल चूक माफ की कमाई

करण शर्मा के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ 23 मई को रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने संडे को 6.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म की कुल कमाई 59.07 करोड़ रुपये हो चुकी है. यह फिल्म माउथ पब्लिसिटी के चलते तेजी से आगे बढ़ रही है.

रेड 2 की कमाई

अजय देवगन और वाणी कपूर की क्राइम-थ्रिलर ‘रेड 2’ को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. संडे को फिल्म ने 1.61 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, अब तक इसका नेट कलेक्शन 168.46 करोड़ रुपये हो चुका है. अजय देवगन की यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है.

संडे टेस्ट में कौन पास?

अगर संडे के कलेक्शन की बात करें तो, तो भूल चूक माफ ने रेड 2 को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन नेट कलेक्शन के मामले में ‘रेड 2’ अभी भी अपनी जगह बनाये हुए है. यानी भूल चूक माफ भले ही संडे टेस्ट में पास हो गई हो, लेकिन अभी उसे अजय देवगन की रेड 2 को टक्कर देने के लिए काफी कमाई करनी होगी.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 53: 53वें सनी देओल की ‘जाट’ हिट या फ्लॉप? आंकड़ों ने बताया सच

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola