Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव की फिल्म ने 7वें दिन बटोर लिए इतने करोड़ रुपये, जानें हिट हुई या फ्लॉप

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7: भूल चुक माफ ने बेहतरीन कमाई कर सबको चौंका दिया है. फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. फिल्म की कहानी और राजकुमार-वामिका गब्बी की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है. आइए आपको बताते हैं सातवें दिन की कमाई के बारे में.
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चुक माफ’ को शुरुआती दिनों में दर्शकों ने काफी प्यार दिया. राजकुमार और वामिका की जोड़ी दर्शकों को हंसा रही है. साथ ही उनकी केमेस्ट्री की भी बहुत तारीफ हो रही है. एक्टर की ये फिल्म उनके करियर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यह रोमांटिक साइंस फिक्शन कॉमेडी लगातार थियेटर्स में दर्शकों को खींच रही है. अब सातवें दिन कितनी कमाई फिल्म ने की, आपको बताते हैं.
भूल चुक माफ ने इतने करोड़ बटोर लिए
‘भूल चुक माफ’ की कलेक्शन अब धीरे-धीरे घटती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को फिल्म का बजट 50 करोड़ के आस-पास है. sacnilk के मुताबिक फिल्म ने 7वें दिन करीब 0.04 करोड़ की कमाई की. हालांकि ये अर्ली आंकड़े है और शाम तक चेंज हो जाएंगे. अब तक इसका टोटल कलेक्शन 40.36 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, आने वाले दिनों में फिल्म की टक्कर हाउसफुल 5 से होगी, जो 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
जानें किस दिन भूल चूक माफ ने कितनी कमाई की
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7- 0.04 करोड़ रुपये
भूल चुक माफ का टोटल कलेक्शन- 40.36 करोड़ रुपये
राजकुमार राव की इन 5 फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की
- स्त्री 2- 625.70 करोड़
- स्त्री- 129.67 करोड़
- काई पो चे- 50 करोड़
- श्रीकांत- 49.50 करोड़
- विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो- 44.48 करोड़
- यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










