Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6: धीमी गति से राजकुमार राव की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानें टोटल कलेक्शन

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :28 May 2025 2:22 PM
विज्ञापन
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 14

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 14

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. 16 मई को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिसपांस मिला. आइये जानते हैं छठे दिन इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर रोमांस कॉमेडी ड्रामा भूल चूक माफ थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि यह बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अजय देवगन की रेड 2 से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद इसकी कमाई में कोई अंतर नहीं आ रहा है. आइये जानते हैं छठे दिन रोमांटिक कॉमेडी ने कितने करोड़ कमाए.

भूल चूक माफ ने कमाए इतने करोड़

sacnilk के मुताबिक भूल चूक माफ ने छठे दिन यानी पहले बुधवार को सुबह की रिपोर्ट के अनुसार 0.13 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 37.42 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 7 करोड़ कमाए थे. वहीं पहले संडे को इसके कलेक्शन में उछाल आई और ये 11 करोड़ तक पहुंच गया.

भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6- 0.13 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ का टोटल कलेक्शन- 37.42 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ के बारे में

फिल्म एक छोटे शहर के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादी के दिन समय के चक्र में फंस जाता है, क्योंकि वह अपने वादे भूल जाता है. समय के चक्र से बचने के लिए उसे अपना वादा पूरा करना होगा. फिल्म में राजकुमार राव, वामिका गब्बी, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन और इश्तियाक खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसे करण शर्मा ने निर्देशित किया है और दिनेश विजन ने इसका समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में केसरी 2 फ्लॉप हुई सुपरहिट, कलेक्शन पर डालें नजर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola