Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10: हिट या फ्लॉप? जानिए 10वें दिन कितनी कमाई कर चुकी है 'भूल चुक माफ'

Bhool Chuk Maaf Verdict Hit or Flop
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी भूल चुक माफ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है. अब तक फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. आपको 10वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भूल चुक माफ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही दर्शकों का दिल जीत लिया. इसकी हल्की-फुल्की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार स्थिर है और इसने अब 50 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म को अब अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी हाउसफुल 5 कड़ी टक्कर देगी. आइए आपको भूल चुक माफ के 10वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
रविवार को भूल चुक माफ ने कितनी कमाई की
राजकुमार राव की आखिरी रिलीज फिल्म बेबी जॉन थी, जिसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. उनकी लेटेस्ट रिलीज भूल चुक माफ की कमाई काफी कम है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 10वें दिन मूवी ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. नेट कमाई मूवी ने अबतक 52.74 करोड़ का किया है. ये अर्ली नंबर्स है और शाम को कलेक्शन और बढ़ जाएगा. 5 जून को मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ औरकॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हो रही है. ऐसे में भूल चुक माफ की कमाई पर असर पड़ेगा.
भूल चुक माफ का अबतक का कलेक्शन
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 9- 0.1 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 10- 0.01 करोड़ रुपये
भूल चुक माफ का टोटल कलेक्शन- 52.75 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










