Bhediya Box Office Collection Day 6: ‘भेड़िया’ की कमाई में भारी कमी, छठे दिन केवल इतनी हुई कमाई

Updated:
विज्ञापन
Bhediya Box Office Collection Day 6: ‘भेड़िया’ की कमाई में भारी कमी, छठे दिन केवल इतनी हुई कमाई

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कमाई में भारी कमी देखी गई. वरुण धवन, कृति सेनन स्टारर इस मूवी में एक्टर अलग अंदाज में नजर आए है. छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

विज्ञापन

Bhediya Box Office Collection Day 6: वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) की कमाई लगातार कम होती जा रही है. बीते दिन भी कलेक्शन में गिरावट देखी गई थी. अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ से ‘भेड़िया’ की टक्कर है और अभी भी दृश्यम 2 का क्रेज दर्शकों में है. इस वजह से भी ‘भेड़िया’ की कमाई पर असर हुआ है. चलिए जानते है छठे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

फिल्म ‘भेड़िया’ का छठे दिन का कलेक्शन

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें वरुण धवन भास्कर नाम का किरदार निभा रहे है. कृति सेनन इसमें एक डॉक्टर बनी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने छठे दिन 3.20 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इसने अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है. अभी तक सिर्फ 39.06 करोड़ का बिजनेस हुआ है.

फिल्म ‘भेड़िया’ का बुरा हाल

अब देखना है कि फिल्म ‘भेड़िया’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है या नहीं. इस आने वाले शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की एक्शन मूवी एक एक्शन हीरो रिलीज हो रही है. अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित, फिल्म नीरज यादव द्वारा लिखी गई है, और इसमें जयदीप अहलावत, मोहम्मद तालिब भी है. हाल ही में जेड़ा नशा गाना रिलीज हुआ था, जिसमें एक्टर के साथ नोरा फतेही नजर आई थी.

Also Read: Bhediya Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘भेड़िया’, 5वें दिन हुआ महज इतना कारोबार
दृश्यम 2 की ताबड़तोड़ कमाई

दृश्यम 2 इसी नाम की मलयालम फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. हिंदी संस्करण 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जिसमें अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अबतक मूवी ने कुल कलेक्शन करीब 160 करोड़ का कर लिया है. वहीं, अजय की आने वाली मूवी की बात करें तो वो फिल्म भोला में नजर आएंगे. इसका पहला टीजर रिलीज किया गया था. भोला 2019 की तमिल सुपरहिट कैथी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इसमें तब्बू भी है. अजय के पास कुछ और फिल्में है, जिनमें निर्माता बोनी कपूर की मैदान और निर्देशक नीरज पांडे की अगली अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola