Bhediya Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘भेड़िया’, 5वें दिन हुआ महज इतना कारोबार

वरुण धवन और कृति सनेन की फिल्म ‘भेड़िया’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म का टोटल कलेक्शन आपको बताते है.
Bhediya Box Office Collection Day 5: अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) ने चार दिन में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) अहम किरदार में है. मूवी को समीक्षकों और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 अभी भी चल रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन कितना है.
वरुण धवन और कृति सनेन की फिल्म ‘भेड़िया’ के पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि ये कलेक्शन निराशाजनक है. शुक्रवार को फिल्म ने 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया. मूवी ने शनिवार को 11.50 करोड़ का बिजनेस किया और सोमवार को 3.85 करोड़ का कलेक्शन हुआ. कुल कमाई की बात करें तो अब तक फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार भी नहीं कर पाई. अबतक सिर्फ 36.90 करोड़ की कमाई हुई है.
#Bhediya should’ve performed better on the crucial Mon to cover lost ground… Needs to stay steady on remaining weekdays… Lack of major opposition [till #Avatar] can prove advantageous… Fri 7.48 cr, Sat 9.57 cr, Sun 11.50 cr, Mon 3.85 cr. Total: ₹ 32.40 cr. #India biz. pic.twitter.com/12UjbGyq8b
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 29, 2022
वरुण धवन ने फिल्म के बारे में पीटीआई से बात करते हुए कहा था, से कहा था, जब से मैं एक अभिनेता बना, मेरा उद्देश्य हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करना रहा है. ज्ञान नहीं बांटना पर पब्लिक को एन्जॉय कराना है. स्त्री एक पैसा वसूल फिल्म थी और भेड़िया भी टॉप क्लास वीएफएक्स के साथ. निर्देशक अमर ने बहुत मेहनत की है. उम्मीद है हम आपको निराश नहीं करेंगे.हम जनता को सिनेमाघरों तक लाना चाहते है.
अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. मंगलवार को फिल्म ने करीब 5-5.25 का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में मूवी ने 154.59 करोड़ का कलेक्शन किया है. चलिए आपको बताते है फिल्म ने किस दिन कितना कमाया.
-
शुक्रवार: 15.38 करोड़ रुपये
-
शनिवार: 21.59 करोड़ रुपये
-
रविवार: 27.17 करोड़ रुपये
-
सोमवार: 11.87 करोड़ रुपये
-
मंगलवार: 10.48 करोड़ रुपये
-
बुधवार: 9.55 करोड़ रुपये
-
गुरुवार: 8.62 करोड़ रुपये कुल (1 सप्ताह): 104.66 करोड़ रुपये
-
शुक्रवार: 7.87 करोड़ रुपये
-
शनिवार: 14.05 करोड़ रुपये
-
रविवार: 17.32 करोड़ रुपये
-
सोमवार: 5.44 करोड़ रुपये
-
मंगलवार: 5-5.25 करोड़ रुपये (लगभग) कुल: 154.59 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










