Baida Movie Review: पुनीत शर्मा की ‘बैदा’ में रहस्य, रोमांच और विज्ञान का जबरदस्त तड़का, कहानी है जबरदस्त
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Mar 2025 7:49 AM
Baida Movie Review
Baida Movie Review: साइंस-फिक्शन सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म बैदा दर्शकों को एक नया अनुभव देगी. फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग है और कहानी काफी हटकर. चलिए आपको बताते हैं स्टोरी के बारे में.
फिल्म: बैदा
राइटर और डायरेक्टर: पुनीत शर्मा
कास्ट: सुधांशु राय, सौरभ राज जैन, मनीषा शर्मा, तरुण खन्ना, शोभित सुजय, हितेन तेजवानी
रेटिंग: 4/5
Baida Movie Review: सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘बैदा’ रिलीज हो चुकी है. निर्देशक पुनीत शर्मा की ‘बैदा’ सुपरनैचुरल थ्रिलर के साथ-साथ एक साइंस-फिक्शन फिल्म है. सौरभ राज जैन, मनीषा शर्मा, हितेन तेजवानी, सुधांशु राय, तरुण खन्ना और शोभित सुजय ने अहम किरदार निभाया है. मूवी दर्शकों को एक ऐसी जर्नी पर ले जाती है, जहां समय, मौत और रहस्य का मिश्रण एक अनोखी कहानी को जन्म देता है.
‘बैदा’ की कहानी
‘बैदा’ की कहानी कहानी ब्रिटिश काल और आधुनिक ग्रामीण भारत के बीच दिखाई गई है. ये स्टोरी एक पूर्व जासूस रामबाबू (सुधांशु राय) के आसा-पास घूमती है, जो अपने जॉब जासूसी से परेशान होकर एक सेल्समैन बन जाता है. रामबाबू को उत्तर प्रदेश के सुदूर गांवों में भेजा जाता है, जहां उसके साथ ऐसा कुछ होता है, जिसपर यकीन करना मुश्किल होता है. वहां पर रामबाबू का सामना रहस्यमय और भयावह शक्ति पिशाच से होती है. पिशाच के किरदार में सौरभ राज जैन दिखे हैं. हितेन तेजवानी के किरदार से फिल्म की शुरुआत होती है. इसमें फ्लैशबैक्स का इस्तेमाल काफी अच्छे तरीके से किया गया है, जो कहानी से दर्शकों को जोड़ती है. ये फिल्म रोमांच और रहस्य से भरी है.
जानें फिल्म में कैसी है एक्टिंग
‘बैदा’ में सौरभ राज जैन ने पिशाच का रोल काफी प्रभावशाली है. सौरभ ने इस किरदार को काफी अच्छे से निभाया है. जबकि सुधांशु राय ने रामबाबू की भूमिका बड़े ही सहजता से प्ले किया है. मनीषा शर्मा और तरुण खन्ना ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है. अगर फिल्म के सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर की बात करें तो दोनों काफी शानदार है. म्यूजिक और ध्वनि प्रभाव दर्शकों को कहानी में खोने में मजबूर कर देगा. जबकि घने जंगल, कोहरा और रहस्यमय माहौल को कैमरे में शानदार तरीके से कैद किया गया है.
यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत
यह भी पढ़ें– Anupama: अनुज का खून करने के बाद उसकी बेटी पर हमला करेगा राघव ? अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही राही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










