Badass Ravikumar Box Office Day 6: फिल्म का हुआ बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार, लागत निकालने में निकल गई हवा, जानें कमाई

Updated:
विज्ञापन
Badass Ravikumar Box Office 6

Badass Ravikumar Box Office 6

Badass Ravikumar Box Office 6: कीथ गोम्स की फिल्म ‘बैडस रविकुमार’रिलीज के बाद अपने पहले बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई. फिल्म का कलेक्शन हर दिन घटता जा रहा है. छठे दिन बहुत कम कमाई हुई.

विज्ञापन

Badass Ravikumar Box Office 6: हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ का बॉक्स ऑफिस पर 7 फरवरी 2025 को जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा से क्लैश हुआ था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही. हालांकि ओपनिंग डे पर मूवी ने लवयापा से ज्यादा का कलेक्शन किया था. अब इसकी कमाई बहुत कम हो गई है और लगता है कि कुछ दिन तक ही मूवी सिनेमाघरों में टिक पाएगी. फिल्म में प्रभु देवा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, कृति कुल्हारी ने भी काम किया हैं. आइए मूवी ने अबतक कितने का कलेक्शन कर लिया है, आपको बताते हैं.

‘बैडएस रविकुमार’ ने अबतक कर ली इतनी कमाई

फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’का बजट करीब 20 करोड़ रुपये है. इसकी कमाई देखते लग रहा कि मूवी अपनी लागत निकालने में भी सफल नहीं हो पाएगी. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट के कारण, यह बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई है. छह दिन में फिल्म 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई. यहां देखिए किस दिन मूवी ने कितनी कमाई की-

  • बैडएस रविकुमार कलेक्शन पहला दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार कलेक्शन दूसरा दिन- 2 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार कलेक्शन तीसरा दिन- 1.40 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार कलेक्शन चौथा दिन- 0.6 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार कलेक्शन पांचवां दिन-0.55 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार कलेक्शन छठा दिन- 0.55 करोड़ रुपये

बैडएस रविकुमार का टोटल कलेक्शन- 7.85 करोड़ रुपये

फिल्म ‘लवयापा’का हुआ हाल पस्त

अद्वैत चंदन की ओर से निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लवयापा’ में जुनैद खान और खुशी कपूर ने काम किया है. फिल्म बैडएस रविकुमार के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर आई थी. हालांकि लवयापा का हाल तो हिमेश रेशमिया की मूवी से भी खराब है.

  • लवयापा पहला दिन- 1.15 करोड़ रुपये
  • लवयापा दूसरा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
  • लवयापा तीसरा दिन- 1.75 करोड़ रुपये
  • लवयापा चौथा दिन- 0.55 करोड़ रुपये
  • लवयापा पांचवां दिन-0.55 करोड़ रुपये
  • लवयापा छठा दिन- 0.6 करोड़ रुपये

लवयापा का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 6.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Badass Ravikumar Box Office Collection Day 4: बैडएस रविकुमार की चौथे दिन हुई बत्ती गुल, मंडे को लाखों में सिमटी कमाई

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola