Badass Ravikumar Box Office Collection Day 4: बैडएस रविकुमार की चौथे दिन हुई बत्ती गुल, मंडे को लाखों में सिमटी कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Feb 2025 9:11 AM

विज्ञापन

Badass Ravikumar Box Office Collection Day 5

Badass Ravi Kumar Box Office Collection Day 4: हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ को चौथे दिन टिकट खिड़की पर संघर्ष करना पड़ा. फिल्म की कमाई लाखों में अब सिमट गई है. यहां जानिए फिल्म का डे वाइज कलेक्शन.

विज्ञापन

Badass Ravikumar Box Office 4: हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. रिलीज के बाद से ही फिल्म पूरे देश में चर्चा बटोर रही है. मूवी 7 फरवरी को जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ के साथ रिलीज हुई. हालांकि इतने प्रमोशन के बाद भी लवयापा अपना जादू बॉक्स ऑफिस पर चलाने में नाकामयाब रही. बैडएस रविकुमार के सामने लवयापा का बैंड बज गया. अब मंडे टेस्ट में दोनों में से कौन सी मूवी पास हुई, यहां जानिए.

‘बैडएस रविकुमार’ ने चौथे दिन की कितनी कमाई?

‘बैडएस रविकुमार’ के जरिए हिमेश रेशमिया बॉलीवुड में वापसी करते दिख रहे हैं. इसका निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है. फिल्म में प्रभु देवा खलनायक बने हैं. रिलीज के पहले सोमवार को मूवी की कमाई में गिरावट देखी गई. सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया. सोमवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 7.02% थी. आइए डे वाइज कमाई का आंकड़ा देखिए-

  • बैडएस रविकुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 2 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 1.40 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 60 लाख रुपये

बैडएस रविकुमार की नेट कमाई- 6.75 करोड़ रुपये

लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4

जुनैद खान की फिल्म लवयापा ने 1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की. हालांकि रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही. फिल्म का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. अपने पहले सोमवार को मूवी सिर्फ 50 लाख रुपये जुटा पाई.

  • लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन-1.15 करोड़ रुपये
  • लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
  • लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
  • लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 50 लाख रुपये

लवयापा की टोटल कमाई- 4.25 लाख रुपये

यह भी पढ़ें- Badass Ravikumar Box Office 2: हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार ने लवयापा को दूसरे दिन धो डाला, जानें अबतक का कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola