Baaghi 4 Worldwide Collection: दुनियाभर में बागी 4 की निकली हवा, कलेक्शन देख चकरा जाएगा माथा

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Sep 2025 2:11 PM

विज्ञापन

बागी 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर धीमी ही सही, लेकिन कमाई कर रही है. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने के लिए संघर्ष कर रही है. लोकप्रिय एक्शन फ्रैंचाइजी का हिस्सा होने के बावजूद, यह फिल्म अपने पहले हफ्ते में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. इसने अभी तक भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं किया है. जो मूवी के निराशाजनक प्रदर्शन को दर्शाता है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन कितना रहा.

वर्ल्डवाइड बागी 4 ने अब तक किया इतना कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बागी 4 ने वर्ल्डवाइड 65.00 करोड़ की कमाई की है, जो बेहद कम है. एक्शन ड्रामा को 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी.

किस दिन बागी 4 ने कितनी कमाई की (भारत में)

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 0.01 करोड़

Baaghi 4 Box Office Collection- 45.86 करोड़

बागी 4 के बारे में

बागी 4, एक एक्शन थ्रिलर है, जो ए. हर्ष की ओर से निर्देशित है और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू हैं, जो हिंदी फिल्म में डेब्यू कर रही हैं. यह बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है और 2013 की तमिल फिल्म ऐंथू ऐंथू ऐंथू का रीमेक है.

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh की चमकी किस्मत, बॉर्डर 2 के बाद हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, कन्नड़ स्टार संग एक्टिंग नहीं करेंगे ये काम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola