Baaghi 4: खलनायक संजय दत्त के बाद इस पंजाबी एक्ट्रेस की हुई एंट्री, टाइगर श्राफ संग लड़ाएंगी इश्क

‘बागी 4’ का नया रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4: बागी 4 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म में पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा की एंट्री हो गई है. संजय दत्ता के बाद एक्ट्रेस स्क्रीन पर टाइगर श्राफ संग रोमांस करती दिखेंगी.
Baaghi 4: पंजाबी दिलों की धड़कन सोनम बाजवा साजिद नाडियाडवाला की एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी बागी 4 के कलाकारों में शामिल हो गई हैं. अभिनेत्री अपकमिंग फिल्म में टाइगर श्राफ संग रोमांस करती नजर आएंगी. बीते दिनों मूवी में संजय दत्त को विलेन के रूप में पेश किया गया था. उनका लुक काफी खूखांर था. बागी 4 की शूटिंग फिलहाल चल रही है और यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
संजय दत्त के बाद सोनम बाजवा की फिल्म में हुई एंट्री
बाघी 4 के मेकर्स ने एक एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “#हाउसफुल यूनिवर्स की हंसी से लेकर एक्शन से भरपूर #बाघी यूनिवर्स तक, सोनम बाजवा शो चुराने के लिए हैं. #Baaghi4 में आपका स्वागत है!” फैंस पंजाबी एक्ट्रेस के एंट्री से काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”उनकी क्यूटनेस देखने के लिए थियेटर्स में कब आना है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”संजय दत्त ने एक लड़की को गोद में लिया था.. क्या वह सोनम से जुड़ा ही क्लाइमैक्स है.”
हाउसफुल 5 के बारे में
हाउसफुल 5 के बाद बागी 4 साजिद नाडियाडवाला के साथ सोनम बाजवा का दूसरा सहयोग होगा. ए हर्षा की ओर से निर्देशित, बागी 4 में दर्शकों को हाई ओक्टेन एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. अभी कुछ दिन पहले, बागी के निर्माताओं ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ को उनके क्रूर अवतार में दिखाया गया था. वह हाथ में तलवार लिए खून से लथपथ नजर आ रहे थे. छोटे बाल और फिट शरीर के साथ, टाइगर ने अपने चेहरे पर एक इन्टेंस लुक बनाए रखा. उन्हें सिगरेट पीते और शराब की बोतल पकड़े हुए भी देखा गया. पोस्टर में लिखा था, ”इस बार वह पहले जैसा नहीं है.”…
Also Read- Baaghi 4: ‘हर आशिक विलेन होता है…’, संजय दत्त बने खलनायक, फैंस बोले- तबाही आने वाली है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










