Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने बनाया एक और रिकॉर्ड, इन 4 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त, अगला टारगेट अजय देवगन

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Sep 2025 6:36 PM

विज्ञापन

बागी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है. 5 सितंबर को रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर वीक डेज में धीमी गति से कमाई कर रही है. हालांकि कछुए की चाल से चलते हुए भी इसने कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया.

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Records: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा स्टारर बागी 4, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि इसने 12 करोड़ की ओपनिंग ली. इस मूवी से हरनाज संधू ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. अब 9 दिनों की कमाई के बदौलत एक्शन थ्रिलर ने कई मूवीज के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. आइये देखते हैं लिस्ट.

इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को बागी 4 ने तोड़ा

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. थियेटर्स में दर्शकों की संख्या घटती जा रही है. sacnilk के मुताबिक एक्शन थ्रिलर ने 9 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 46 करोड़ के करीब कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 65 करोड़ हो गया है. इसने विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, खेल खेल में, मिस्टर एंड मिसेज माही और मालिक जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मूवी 10वें दिन अजय देवगन की साल 2025 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ देगी.

बागी 4 ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को चुटकी में किया ध्वस्त

  • विक्की विद्या का वो वाला वीडियो- 42.09 करोड़
  • खेल खेल में- 39.34 करोड़
  • मालिक- 26 करोड़
  • मिस्टर एंड मिसेज माही- 36.34 करोड़

बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 0.75 करोड़

Baaghi 4 Box Office Collection- 46.5 करोड़

यह भी पढ़ें- Pawan Singh ने इस वजह से अक्षरा सिंह को धोखा देकर ज्योति संग रचाई थी शादी, सालों बाद आम्रपाली दुबे ने खोला राज, जानें क्या कहा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola