Baaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' बॉक्स ऑफिस पर होगी पास या फेल? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने रिपोर्ट्स पर किया खुलासा
बागी 4 बॉक्स ऑफिस फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी. इस बीच ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे की कमाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
Baaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ एक बार फिर एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बागी 4’ लेकर लौट रहे हैं. यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ए. हर्ष की ओर से निर्देशित इस चौथी किस्त में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म एडवांस बुकिंग में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस बीच अब सबकी निगाहें इसके बॉक्स ऑफिस पर है.
इस बीच इसकी जानकारी मशहूर प्रोड्यूसर और ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौह ने दी है. उनका कहना है कि ‘बागी फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों ने अच्छा परफॉर्म किया है तो वही उम्मीद चौथी किस्त यानी ‘बागी 4’ से भी लगाया जा सकता है.
बागी 4 की बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन
इंडस्ट्री के ट्रेड एक्सपर्ट और निर्माता गिरीश जौहर ने फिल्म की रिलीज से पहले इसके प्रदर्शन पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा, “बागी 4 को लेकर जमीनी स्तर पर चर्चा बहुत कम है. यह एक हार्डकोर एक्शन फिल्म है, जिसकी अपनी याददाश्त और ब्रांड वैल्यू है. हालांकि, गोर सीन्स की वजह से यह एडल्ट कैटेगरी में आती है.”
उन्होंने आगे जोड़ा कि “फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए इस बार भी लोगों की राय फिल्म के पक्ष में जा सकती है. दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स ने 1+1 टिकट ऑफर भी शुरू किया है.”
बागी 4 एडवांस बुकिंग का हाल
गिरीश जौहर के मुताबिक, ‘बागी 4’ को एडवांस बुकिंग में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. यह दर्शाता है कि ओपनिंग डे पर फिल्म को मजबूत शुरुआत मिल सकती है.
फिल्म की झलक और स्टारकास्ट
फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों को प्रभावित कर चुका है, जिसमें टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू अपने दमदार लुक्स में नजर आए. हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर यह ड्रामा दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने का वादा करता है.
बागी फ्रैंचाइजी की सफलता
- बागी (2016): टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बड़ी हिट साबित हुई.
- बागी 2 (2018): टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही.
- बागी 3 (2020): महामारी के बावजूद फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की.
- बागी 4 (2025): अब फ्रैंचाइजी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का दावा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










