Baaghi 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम, ‘बागी 4’ का गेम ओवर, 16वें दिन का कलेक्शन जानकर लगेगा झटका
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Sep 2025 11:19 AM
बागी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बागी 4 की कमाई अब बेहद ही कम हो गई है. फिल्म धीरे-धीरे आग बढ़ रही है, लेकिन कलेक्शन बहुत कम है. 16वें दिन का कलेक्शन जानकर फैंस बेहद निराश होंगे. आइए आपको बताते हैं.
Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 का खेल बॉक्स ऑफिस पर लगभग खत्म ही हो गया है. फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और इसने रेंग-रेंग कर 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. मूवी में संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू ने काम किया हैं. हरनाज ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्य किया हैं. दूसरी तरफ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में तीन नयी फिल्में रिलीज हुई है, जिसमें जॉली एलएलबी 3, निशानजी और अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी शामिल हैं. ऐसे में बागी 4 की कमाई और भी कम हो गई. 16वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आपको बताते हैं.
16वें दिन थमी बागी 4 की कमाई
sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 20 सितंबर को बागी 4 ने भारत में करीब 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. नेट कमाई मूवी की 52.66 करोड़ रुपये हो गया है. हो सकता है इसके कलेक्शन में थोड़ा इजाफा शाम तक हो. फिल्म की कमाई का अब गेम ओवर हो गया है. लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्में बागी 4 को बॉक्स ऑफिस पर टिकने नहीं देगी.
भारत में बागी 4 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डे वाइज
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.74 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 12- 0.89 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 13- 0.79 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 14- 0.48 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 15- 0.07 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 16- 0.01 करोड़ (Early Reports)
टोटल कलेक्शन- 52.66 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










