Arbaaz Khan ने कंफर्म की पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी, 57 की उम्र में दोबारा पापा बनने पर कहा- नर्वस महसूस…

Arbaaz Khan Confirms Sshura Khan Pregnancy
Arbaaz Khan Confirms Sshura Khan Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी है. साथ ही उन्होंने 57 की उम्र में दोबारा पिता बनने की फीलिंग को भी साझा किया है.
Arbaaz Khan Confirms Sshura Khan Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने आखिरकार पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है. पिछले कुछ समय से शूरा के बेबी बंप को लेकर चर्चा जोरों पर थी, लेकिन अब खुद अरबाज ने इस पर मुहर लगा दी है. उन्होंने कहा कि यह उनके और शूरा दोनों के लिए जिंदगी का बेहद रोमांचक और खास समय है.
शूरा के बेबी बंप के बाद उड़ने लगी थीं अफवाहें
हाल ही में कई सार्वजनिक मौकों पर शूरा खान को उनके बेबी बंप के साथ देखा गया, जिसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि वह प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, अब तक इस बारे में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था. लेकिन अब अरबाज खान ने खुद ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में इस खबर को सच बताया है. उन्होंने कहा, ‘हां ये (प्रेग्नेंसी) है. मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं क्योंकि अभी सब इस बारे में जानते हैं. मेरा परिवार इसके बारे में जानता है. लोगों को इसके बारे में पता चल गया है, और यह ठीक है. यह काफी क्लियर भी दिखने लगा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह हम दोनों की जिंदगी का बहुत ही रोमांचक समय है. हम खुश हैं और काफी एक्साइटेड हैं। हम इस नए जीवन का स्वागत करने जा रहे हैं.’
क्या हैं नए पैरेंट बनने की फीलिंग्स?
जब अरबाज से पूछा गया कि क्या वह नर्वस हैं, तो उन्होंने कहा- ‘हर कोई नर्वस होता है. कोई भी व्यक्ति नर्वस महसूस कर सकता है. मैं भी कुछ समय बाद पिता बनने जा रहा हूं. यह मेरे लिए एक नया और ताजा एहसास है. मैं एक्साइटेड हूं. मैं खुश हूं और मुझे एक नई जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है.’
अरबाज खान से जब सवाल किया गया कि वह किस तरह के पैरेंट बनेंगे, तो वह बोले, ‘इसकी कोई कैटिगरी नहीं है. आपको बस एक अच्छा पैरेंट बनना है. एक अच्छा पैरेंट वो होता है, जो अपने बच्चे के लिए आस-पास रहता है, जो चौकस रहता है, जो उसे प्यार करता है और देखभाल करने वाला होता है. मैं बस यही बनना चाहता हूं.’
2023 में की थी शूरा से शादी
बता दें कि अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दिसंबर 2023 में शादी की थी. शूरा उम्र में अरबाज से 22 साल छोटी हैं. यह कपल तब से लाइमलाइट में रहा है, और अब उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










