Anupama Twist: अनुपमा की दोस्त ही बनी उसकी जिंदगी की विलेन, राही को होगा शक, पराग की एक्स गर्लफ्रेंड की वापसी

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Dec 2025 9:12 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी ऑर्गेनाइजर्स को समझाती है कि उन्हें किस वजह से इवेंट चॉल में करना चाहिए. रजनी के कहने पर ऑर्गेनाइजर्स मान जाते हैं. दूसरी तरफ राही और प्रेम के मुंबई जाने पर मोटी बा गुस्सा करती है.

विज्ञापन

Anupama: शो अनुपमा के नये ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अनु ऑर्गेनाइजर्स से अपना आइडिया शेयर करती है. वह कहती है कि उन्हें अपना इवेंट चॉल में करें. ऑर्गेनाइजर्स उसके आइडिया को पसंद नहीं करते और कहते हैं कि बड़े सेलिब्रिटी और रजनी देसाई इवेंट के लिए चॉल में कैसे आएगी. अनु उन्हें समझाती है कि ये इवेंट आम औरतों के लिए है तो ये इवेंट भी इधर ही होना चाहिए. तभी रजनी वहां आती है और अनु के आइडिया को हरी झंडी देती है. वह उनसे कहती है कि उन्हें ये इवेंट चॉल में करने से कतराना नहीं चाहिए.

रजनी पर होगा राही को शक

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऑर्गेनाइजर्स इवेंट चॉल में करने के लिए मान जाते हैं. अनु उसके बाद राही को रजनी से मिलवाती है. रजनी उसे गले लगाकर इमोशनल हो जाती है क्योंकि उसे अपनी बेटी की याद आ जाती है. दूसरी तरफ ऑर्गेनाइजर्स अनुपमा के आइडिया को नाकाम करने का प्लान बनाते हैं. रजनी के जाने के बाद राही अपनी मां को उससे बचकर रहने के लिए कहती है. अनु कहती है कि रजनी अच्छी है और वह दूसरे नेताओं जैसी नहीं है. राही को रजनी पर शक होता है.

क्या अनुपमा का इवेंट होगा खराब?

मोटी बा ख्याति से पूछती है कि राही और प्रेम को मुंबई उसने क्यों भेजा. ख्याति ने बताया वह दोनों उसके परमिशन से वहां गए है. माही कहती है कि उन दोनों ने चालाकी से ख्याति से जाने के बारे में पूछा क्योंकि उन्हें पता था कि मोटी बा परमिशन नहीं देगी. ख्याति, माही की बात सुनकर नाराज हो जाती है और कहती है कि वह कुछ भी अपने मन से ना बोले. ऑर्गेनाइजर्स एक आदमी को हायर करते हैं ताकि वह अनु के आइडिया को खराब कर सकें. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को उन अनजान आदमियों पर शक होता है.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: पराग की एक्स गर्लफ्रेंड की होगी एंट्री, राही की जिंदगी में आया एक नया शख्स, कोठारी हाउस में आएगा वह इंसान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola