Allu Arjun: अल्लू अर्जुन का सोशल मीडिया यूजर्स को अल्टीमेटम, बोले- मेरे फैंस होने की आड़ में फर्जी…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Dec 2024 5:36 PM
Allu Arjun Birthday
Allu Arjun: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने लिखा, "फर्जी आईडी और फर्जी प्रोफाइल के साथ मेरे प्रशंसकों के रूप में गलत तरीके से पेश आने वाले अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मैं प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वह ऐसे पोस्ट से न जुड़ें."
Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसकी पहली वजह उनकी हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ की ताबड़तोड़ कमाई है, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. तो वहीं, दूसरी ओर इसी फिल्म की स्क्रीइंग के दौरान मची भगदड़ में गई एक महिला की जान को लेकर विवाद है. इस मामले पर जहां, कुछ लोग एक्टर के सपोर्ट में हैं तो वहीं, कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं. अब इस मामले पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी हैं और सोशल मीडिया यूजर्स को एक पोस्ट शेयर कर अल्टीमेटम दिया है. आइए बताते हैं उनका क्या कहना है.
अल्लू अर्जुन ने पोस्ट में क्या लिखा?
अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वह हमेशा की तरह जिम्मेदारी से अपनी भावनाएं व्यक्त करें तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी प्रकार की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें.” एक्टर ने आगे लिखा, “फर्जी आईडी और फर्जी प्रोफाइल के साथ मेरे प्रशंसकों के रूप में गलत तरीके से पेश आने वाले अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मैं प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वह ऐसे पोस्ट से न जुड़ें.”
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
अल्लू अर्जुन की इस पोस्ट पर अब यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. एक फैन ने कहा, ‘लव यू सर, हम हमेशा आपके साथ हैं.’ दूसरे ने लिखा- उन लोगों पर शर्म आती है, जो इतने भले आदमी को ट्रोल कर रहे हैं. मालूम हो 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की जान चली गई थी. तो वहीं, कुछ लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया तो और 14 दिन के रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया गया, लेकिन उसी दिन अर्जेन्ट मीटिंग बुलाकर उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई थी. इसके बाद 1 रात गुजारकर एक्टर अगले दिन रिहा हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










