Why Allu Arjun Arrested: क्यों गिरफ्तार हुए थे ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन? जानें भगदड़ से लेकर मौत तक का पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
Allu Arjun

allu arjun

Why Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को आज शनिवार की सुबह हैदराबाद के संध्या थियेटर में मची भगदड़ वाले मामले में रिहाई मिल गई है. ऐसे में अगर आप नहीं जानते कि पूरा मामला था क्या तो आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Why Allu Arjun Arrested: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी 4 दिसंबर के दिन हैदराबाद के संध्या थिएटर में उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में हुई 32 वर्षीय महिला के मौत के बाद की गई थी. इस मामले में मृतक महिला के पति ने अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार जिम्मेदार ठहराया था. उनका मानना था कि अगर अपने आने की सूचना अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने पहले ही पुलिस और थिएटर वालों को दी होती, तो यह हादसा नहीं होता. अब एक्टर शनिवार की सुबह एक रात जेल में गुजारने के बाद रिहा हो गए हैं. ऐसे में आज हम आपको इस मामले से जुड़ी हर अपडेट विस्तार से बताते हैं.

कहां से हुई थी अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी?

अल्लू अर्जुन को शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया. यहां उनसे पूछताछ की गई और बयान दर्ज करने के बाद एक्टर को मेडिकल चेकअप के लिए उस्मानिया अस्पताल लाया गया. यहां चेकअप के बाद उन्हें नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

कैसे मची थिएटर में भगदड़?

अल्लू अर्जुन की हाल ही में रिलीज हुई पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में थी, जहां एक्टर बिना किसी को बताए थिएटर में पहुंच गए थे. थिएटर में पुष्पा 2 को देखने के लिए पहले से ही भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी और फिर रियल पुष्पा की एंट्री के बाद थिएटर में भगदड़ मच गई. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए लाठीचार्ज भी किया, लेकिन फिर सांस घुटने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए, और एक महिला की मौत हो गई.

मृत महिला की पहचान

स्क्रीनिंग के दौरान जिस महिला की जान गई थी, उसका नाम रेवती था, जिसकी उम्र 32 साल थी. वह अपने पति और दो बच्चों सान्विका और श्रीतेज के साथ ‘पुष्पा 2’ देखने गई थी. थिएटर में एक्टर की एंट्री के बाद मची भगदड़ में रेवती और उनके बेटे श्रीतेज दब गए और बेहोश हो गए. जब तक पुलिस उन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, तब तक महिला की मौत को गई थी. हालांकि, बेटे की जान बच गई.

Also Read: Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी

Also Read: Allu Arjun Bail: ‘आज जेल में ही कटेगी अल्लू अर्जुन की रात, जानिए कब होगी ‘पुष्पा’ की रिहाई

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola