इस खास शख्स के लिए स्पेन पहुंची आलिया भट्ट, स्टाइलिश आउटफिट से सबको बनाया दीवाना, VIDEO

Alia Bhatt attends friends wedding
अपनी दोस्त की शादी अटेंड करने आलिया भट्ट स्पेन पहुंची हुई है. इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आलिया फ्यूजन लुक में नजर आईं. शादी के इस जश्न में आलिया के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन भी दिखीं.
हाल ही में आलिया भट्ट कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आई, जहां उन्होंने अपने लुक और चार्म से लोगों का दिल जीत लिया. आलिया ने कांस में एक से बढ़कर एक आउटफिट कैरी किया था, जिनसे फैंस की नजरें हटी नहीं. इस बीच आलिया का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस अपनी क्लोज फ्रेंड तान्या साहा गुप्ता और डेविड एंजेलोव की शादी का जश्न मनाने के लिए स्पेन में है. इस समारोह का वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह स्टाइलिश फ्यूजन आउटफिट में दिखी. एक्ट्रेस ने पारंपरिक लहंगा पहना है. इसके साथ उन्होंने अपने लुक को बैंडाना से स्टाइल किया था और सन ग्लासेस भी लगाया था. उनका ये स्टाइल काफी शानदार लग रहा है. आलिया के साथ वीडियो में उनकी बीएफएफ आकांक्षा रंजन कपूर भी नजर आई.
Alia Bhatt at her friend's wedding 📸 pic.twitter.com/hvI5Vu5wBQ
— Alia's nation (@Aliasnation) May 26, 2025
आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म जिगरा में नजर आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. फिल्म फ्लॉप हो गई और कमाई भी नहीं कर पाई. ये मूवी साल 2024 में रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर है, जिसे संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें– Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










