ऐश्वर्या राय ने मोबाइल स्क्रीन पर लगा रखी है इस खास इंसान की फोटो, वायरल वीडियो में दिखी झलक

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Sep 2022 10:58 AM

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी और इस दौरान फैंस उनके लुक को देखकर फिदा हो गए. इस दौरान यूजर्स का ध्यान उनके फोन के वॉलपेपर पर गया, जिसमें एक खास इंसान की तसवीर दिख रही है. चलिए आपको बताते है कौन है वो शख्स, जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने लगाई है.

विज्ञापन

Aishwarya Rai video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन दिनों आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें ऐश्वर्या के लुक ने सबका दिल जीत लिया. उनकी खूबसूरती पर फैंस की निगाहें टिक गई. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के फोन का वॉलपेपर दिख रहा है.

ऐश्वर्या राय का वीडियो वायरल

ऐश्वर्या राय मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई, जिसमें वो ऑल-ब्लैक लुक में दिखी. साथ ही स्टाइलिश ओवरकोट कैरी किया था. खुले बालों में वो काफी खूबसूरत दिख रही है. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय वो पैपराजी के कैमरों में कैद हो गई. इस दौरान एक्ट्रेस ने हाथ में मोबाइल कैरी किया थी, जिसमें उनके वॉलपेपर में उनकी बेटी आराध्या बच्चन की तसवीर दिख रही है.

https://www.instagram.com/reel/Ci1aKhLDE3B/

यूजर्स बोले- हाय

वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. यूजर्स ऐश्वर्या राय के वॉलपेपर में आराध्या की तसवीर देख कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उनका मोबाइल फोन देखो. एक अन्य यूजर ने लिखा, फोन में अपनी बच्ची आराध्या की पिक. एक और यूजर ने लिखा, क्वीन. एक और यूजर ने लिखा, आराध्या कहां है. एक और यूजर ने लिखा, हाय.

Also Read: Ponniyin Selvan में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर पति अभिषेक बच्चन का आया दिल, कह दी ये बात

जानें कब रिलीज होगी ‘पोन्नियिन सेलवन’

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हाल ही में फिल्म के सेट से तृषा कृष्णन ने ऐश्वर्या संग फोटो पोस्ट की थी. इसमें दोनों एक्ट्रेसेस रॉयल लुक में दिखी थी. दोनों की खूबसूरती पर फैंस की निगाहें थम गई. तसवीर के कैप्शन में तृषा ने लिखा, ‘ऐश’. गौरतलब है कि ‘पोन्नियिन सेलवन – 1′ दक्षिण के एक शक्तिशाली राजा अरुलमोझीवर्मन के शुरुआती दिनों की कहानी का वर्णन करता है, जो महान चोल सम्राट राजराजा चोल प्रथम बने.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola