ePaper

अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai ने फ्लॉन्ट की ये अनमोल चीज, देखें वीडियो

Updated at : 23 Sep 2024 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai ने फ्लॉन्ट की ये अनमोल चीज, देखें वीडियो

Aishwarya Rai Viral Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है. बीते दिनों एक इवेंट में एक्ट्रेस को बिना वेडिंग रिंग के स्पॉट किया गया. हालांकि अब लगता है कि यह सब बिना आग के सिर्फ धुआं है.

विज्ञापन

Aishwarya Rai Viral Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को अब कई साल हो गए हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी वेडिंग चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसी अफवाहें हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. उन्हें अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट की शादी में भी अलग-अलग आते हुए देखा गया था. जहां ऐश अपनी बेटी आराध्या के साछ पहुंची. वहीं अभि पूरे बच्चन परिवार के साथ आए थे. हाल ही में, SIIMA अवार्ड्स में, वह बिना वेडिंग रिंग के पहुंची थी. जिसके बाद फैंस क्यास लगाने लगे कि मामला गड़बड़ है. इसी बीच अब ऐश्वर्या राय को फ्रांस में देखा गया. यहां वह लोरियल पेरिस फैशन वीक 2024 के लिए रैंप पर चलेंगी. पूर्व मिस वर्लड की पहली झलक ने सभी का ध्यान खींचा. वीडियो में उनके हाथों में वेडिंग रिंग स्पॉट की गई. जिसके बाद कई यूजर्स को लगता है कि वह अभी भी अभिषेक के साथ हैं. वहीं कुछ का कहना है कि ये नॉर्मल रिंग है.

Read Also- Aishwarya Rai: साये की तरह मां ऐश्वर्या राय के साथ दिखी आराध्या, फैंस बोले- अभिषेक बच्चन कहां है

Read Also- Aishwarya Rai: गणपति दर्शन को गयी ऐश्वर्या राय भीड़ से घिरीं, बेटी आराध्या बच्चन से कहा- तुरंत करो यह काम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola