Aishwarya Rai: साये की तरह मां ऐश्वर्या राय के साथ दिखी आराध्या, फैंस बोले- अभिषेक बच्चन कहां है

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Sep 2024 12:45 PM

विज्ञापन

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ SIIMA 2024 में नजर आई. इस दौरान ऐश्वर्या और ने ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रही है. इवेंट के वीडियो और तसवीरें सामने आ गई है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. काफी समय से एक्ट्रेस और अभिषेक बच्चन को लेकर खबरें चल रही कि दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है. इन सबके बीच एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ दुबई में SIIMA अवार्ड्स में शामिल होने पहुंची. समारोह में एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिग (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला. उन्होंने पोन्नियिन सेलवन: II में अपने किरदार नंदिनी के लिए ये अवॉर्ड जीता. अवॉर्ड लेते हुए ऐश्वर्या की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मां-बेटी दोनों ब्लैक आउटफिट में काफी खूबसूरत लगी. SIIMA अवार्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक्ट्रेस की कई वीडियोज पोस्ट किए. आराध्या अपनी मां के साथ बिल्कुल उनके साये की तरह दिखी. कभी भी स्टारकिड ने अपनी मां का साथ नहीं छोड़ा. आराध्या की पोटोज सामने आयी है, जिसमें वो कैमरे में अपनी मां को कैद करती दिखी. हालांकि उनके साथ अभिषेक नजर नहीं आए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, उनकी शक्ल अभिषेक, ऐश्वर्या राय और ऐश्वर्या की मां से मिलती जुलती है. एक यूजर ने लिखा, अभिषेक कहां है.

Also Read- Aishwarya Rai और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच बिग बी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- सब खत्म हो…

Also Read- Kaun Banega Crorepati 16: पटना की निशा राज को अमिताभ बच्चन ने दिया स्पेशल गिफ्ट, कहा- हमको आपकी बातें सुनते…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola