ePaper

सोनू सूद ने किया खुलासा- क्‍यों छोड़ी थी 'मणिकर्णिका', कहा- कंगना ने फिल्म से काट दिए थे मेरे 80 प्रतिशत सीन

Updated at : 22 Sep 2020 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
सोनू सूद ने किया खुलासा- क्‍यों छोड़ी थी 'मणिकर्णिका', कहा- कंगना ने फिल्म से काट दिए थे मेरे 80 प्रतिशत सीन

Sonu Sood On Quitting Kangana Ranaut’s Manikarnika : हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने बताया कि किस वजह से उन्होंने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म मणिकर्णिका छोड़ी थी. कंगना की 'मणिकर्णिका' रिलीज से पहले और बाद काफी सुर्खियों में रही थी. पहले इस फिल्म को इसके डायरेक्टर कृष ने छोड़ा और उसके बाद सोनू ने. हालांकि उस समय ये चर्चा का विषय था कि सोनू ने आखिर फिल्म बीच में क्यों छोड़ दी. अब इसका कारण एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया है.

विज्ञापन

Sonu Sood On Quitting Kangana Ranaut’s Manikarnika : हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने बताया कि किस वजह से उन्होंने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म मणिकर्णिका छोड़ी थी. कंगना की ‘मणिकर्णिका’ रिलीज से पहले और बाद काफी सुर्खियों में रही थी. पहले इस फिल्म को इसके डायरेक्टर कृष ने छोड़ा और उसके बाद सोनू ने. हालांकि उस समय ये चर्चा का विषय था कि सोनू ने आखिर फिल्म बीच में क्यों छोड़ दी. अब इसका कारण एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया है.

सोनू सूद से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने मणिकर्णिका फिल्म क्यों छोड़ी. इसपर एक्टर ने कहा, ‘कंगना रनौत कई सालों से मेरी दोस्त रही हैं और मैं उन्हें हर्ट नहीं करना चाहता. लेकिन, अगर मणिकर्णिका छोड़ने के बारे में बात करें तो मैं कहना चाहूंगा कि मैंने फिल्म का काफी हिस्सा शूट कर लिया था. मैंने अपने डायरेक्टर से पूछा कि क्या हमें फिर शूटिंग करनी चाहिए. इस पर डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें एक मेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि अब वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.’

आगे सोनू ने बताया कि कंगना फिल्म डायरेक्ट करते वक्त उनकी मदद चाहती थीं, इसके लिए वह तैयार भी हो गए थे. लेकिन सोनू ने जब अपने सीन देखे तो 80 फीसदी काट दिए गए थे. कंगना ने इस पर जवाब दिया कि वह उन्हें फिर से शूट करना चाहती हैं. ‘इस बारे में मैंने कंगना से बात की तो उन्होंने कहा कि वह फिल्म को अलग अंदाज में शूट करना चाहती हैं. इस पर मैंने कंगना से कहा कि तुम मेरी दोस्त हो, लेकिन तुम मुझे जिस अंदाज में शूट करने के लिए कह रही हो, उसमें मैं कंफर्टेबल नहीं हूं. जो पिछली स्क्रिप्ट थी, मैंने उस कहानी और डायरेक्टर के लिए हामी भरी थी. इसलिए मैं ये फिल्म अब छोड़ना चाहता हूं. मैंने फिल्म को 4 महीने दिए थे. इसलिए इसे छोड़ने पर मुझे काफी दुख भी हुआ था.’

Also Read: ड्रग्स मामले में दीपिका का नाम सामने आने पर कंगना का तंज- ‘माल है क्या’?

गौरतलब है कि सोनू सूद इस पीरीयड ड्रामा फिल्‍म में एक अहम किरदार निभा रहे थे जिसके लिए उन्‍होंने शूटिंग भी कर ली थी. लेकिन अचानक सोनू सूद ने कंगना रनौत की इस फिल्‍म से किनारा कर लिया था. उस समय कोई समझ नहीं पाया कि शूटिंग शुरू करने के बाद क्‍यों इतना बड़ा फैसला लिया था. हालांकि कंगना का कहना था कि सोनू सूद महिला डायरेक्‍टर के अंडर काम नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्‍होंने यह फिल्‍म छोड़ी.

बता दें कि इस फिल्‍म का स्‍क्रीनप्‍ले ‘बाहुबली’ के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा था. फिल्म का एक्शन निक पॉवेल ने डिजाइन किया है. इस फिल्‍म के लिए कंगना ने घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी तक कई तरह की ट्रेनिंग ली थी और पूरी‌ तैयारी के बाद ही उन्होंने फिल्‍म की शूटिंग शुरू की थी. इस फिल्‍म में कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे, डैनी जैसे कई कलाकार मौजूद थे.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola