डर रहता था कि काम मिलेगा या नहीं… इंडस्ट्री में 26 साल बिताने के बाद ऐसा क्यों बोले अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम
Abhishek Bachchan On Not Getting Work: अभिषेक बच्चन ने ग्लैमरस वर्ल्ड में 26 साल पूरे होने पर कहा कि वह काफी कॉन्फिडेंट हो गए हैं. पहले डर रहता था कि काम मिलेगा या नहीं.
Abhishek Bachchan On Not Getting Work: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं. साल 2000 में उन्होंने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू किया था. अब बिग बी के बेटे ने अपनी जर्नी को लेकर बात की.
Abhishek Bachchan Comfortable In Front Of Camera: कैमरे पर तरह कंफर्टेबल रहते हैं अभिषेक बच्चन
ईटाइम्स संग बातचीत में अभिषेक बच्चन ने बताया कि एक्टर के तौर पर उनमें सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब वह कैमरे के सामने पहले से कहीं ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं. उन्होंने कहा, “जब मैंने शुरुआत की थी, तब कैमरे के सामने थोड़ा असहज रहता था, लेकिन अब मैं पूरी तरह कंफर्टेबल हूं.”
Abhishek Bachchan Scared About Getting Work: काम मिलने को लेकर अभिषेक बच्चन के मन में रहता था डर
उन्होंने आगे कहा, “जब आप खुद के साथ कॉन्फिडेंट हो जाते हैं, तब सही फैसले लेना आसान हो जाता है. अब मुझे साफ पता होता है कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं, लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में हर नए कलाकार की तरह मेरे मन में भी यह डर रहता था कि काम मिलेगा या नहीं. इसलिए जो भी काम मिलता था, उसे कर लेता था.”
Abhishek Bachchan On Other Actors: दूसरे एक्टर्स पर क्या बोले अभिषेक बच्चन
दूसरे एक्टर्स की सफलता पर अभिषेक ने कहा, “मेरे फैसलों में पहले से ज्यादा भरोसा है. अगर मुझे लगता है कि कोई काम नहीं करना, तो मैं बिना हिचक मना कर देता हूं. यह आत्मविश्वास, एक्सपीरियंस और समय के साथ आया है, जिसका असर मेरे काम पर भी दिखता है. मैंने कभी यह नहीं सोचा कि दूसरा एक्टर क्या कर रहा है. अपनी एक्टिंग को लेकर बस सोचता हूं कि क्या मैं इस किरदार को अच्छी तरह निभा पाऊंगा.”
यह भी पढ़ें- ट्रैफिक सिग्नल पर फैन की बात सुन हैरान रह गए अभिषेक बच्चन, बोले- पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
यह भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन ने राजा शिवाजी के लिए क्यों नहीं मांगी फीस? बोले- कला दिल से शुरू होती है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










