ePaper

बजनेवाली है ''बाहुबली'' प्रभास की शादी की शहनाई, जानें किससे बनेगी जोड़ी

Updated at : 30 May 2017 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बजनेवाली है ''बाहुबली'' प्रभास की शादी की शहनाई, जानें किससे बनेगी जोड़ी

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर जोड़ियां बनती-टूटती रहती हैं. लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा बाहुबली के लीड एक्टर्स प्रभास और अनुष्का शेट्टी की हो रही है. ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन, दोनों की जोड़ी के चर्चेखूब हो रहे हैं. लेकिन इसी बीच अब एक हैरान करने वाली बात सामने आयी है. खबरों की […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर जोड़ियां बनती-टूटती रहती हैं. लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा बाहुबली के लीड एक्टर्स प्रभास और अनुष्का शेट्टी की हो रही है. ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन, दोनों की जोड़ी के चर्चेखूब हो रहे हैं. लेकिन इसी बीच अब एक हैरान करने वाली बात सामने आयी है.

खबरों की मानें तो प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं. लेकिन प्रभास की शादी अनुष्का से नहीं बल्कि किसी और से हो रही है. जी हां, प्रभास ने किसी और से शादी करने के लिए हामी भर दी है.

खबर है कि प्रभास के लिए रासी रीमेंट के चेयरमैन भूपति राजा की पोती का रिश्ता आया है. इसके लिए उन्होंने हां कह दिया है. हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

‘बाहुबली 2’ को इस देश में मिला एडल्ट सर्टिफिकेट, जानें क्यों

बतातेचलें दें कि ‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान प्रभास को शादी के लगभग 6 हजार प्रस्ताव मिले थे. लेकिन उस समय प्रभास अपनी फिल्म पर फोकस करना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने सारे प्रस्ताव ठुकरा दिये.

गौरतलब है कि प्रभास बाहुबली सीरीज की दो फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाते हुए दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का दिल जीत चुके हैं. फिल्म ने दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ते हुए 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

फिल्म में प्रभास और अनुष्का के अलावा रमैया कृष्णन, सत्यराज और तमन्ना भाटिया समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola