Cannes 2017: जब हॉट गर्ल मल्लिका शेरावत ने बिखेरा रेड कार्पेट पर जलवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2017 8:47 AM
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण 70वें कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस में हैं. दीपिका यहां रेड कार्पेट पर फैशन ब्रांड लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इस साल वे रेड कारपेट पर वॉक करने वाली पहली भारतीय सेलेब्रिटी हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल से इस ‘मस्तानी’ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो […]
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण 70वें कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस में हैं. दीपिका यहां रेड कार्पेट पर फैशन ब्रांड लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इस साल वे रेड कारपेट पर वॉक करने वाली पहली भारतीय सेलेब्रिटी हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल से इस ‘मस्तानी’ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड की हॉट बाला मल्लिका शेरावत भी रेड कारपेट पर नजर आयी हैं.
अपनी अदाओं से रेड कारपेट पर सारी नजरें अपनी तरफ मोड़ने वाली मल्लिका शेरावत यहां एक फ्रेंच फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं. मल्लिका ने ट्विटर पर कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी के कुछ लम्हें भी पोस्ट किये हैं. मल्लिका, यहां जॉर्ज हाबिका के डिजाइनर गाउन में यहां नजर आईं. लगता है जॉर्ज हाबिका, मल्लिका के फेवरेट डिजाइनर हैं, क्योंकि पिछले साल भी मल्लिका ने इन्हीं का डिजाइनर ड्रेस पहना था. मल्लिका ने अपने ट्वीट में कहा कि यह ड्रेस पहन वह ‘राजकुमारी जैसा महसूस’ कर रही थीं.
मल्लिका शेरावत, तो इन दिनों फ्रांस के एक बिजनेसमैन सीरिल औक्सेंफंस को डेट कर रही हैं, सबसे पहले अपनी फिल्म ‘द मिथ’ को प्रमोट करने के लिए यहां पहुंची थीं. इस फिल्म में वह सुपरस्टार जैकी चैन के साथ नजर आयी थीं. इसके बाद से ही मल्लिका अक्सर इस फेस्टिवल में नजर आती रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










