क्या आपने देखा दिलीप कुमार और सायरा बानो का ये इमोशनल वीडियो, देखें...

मुंबई: वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ऑफिशियल फेसबुक अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिलीप कुमार संग बातचीत करती नजर आ रही हैं. वीडियो में सायरा बानो, दिलीप कुमार से बात करने की कोशिश कर रही है और उनसे बिस्कुट के स्वाद के बारे […]
मुंबई: वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ऑफिशियल फेसबुक अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिलीप कुमार संग बातचीत करती नजर आ रही हैं. वीडियो में सायरा बानो, दिलीप कुमार से बात करने की कोशिश कर रही है और उनसे बिस्कुट के स्वाद के बारे में पूछ रही है.
बेहद ही इमोशनल इस वीडियो में बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ को अंत में सायरा बानो अपने पति के गाल पर किस करती हैं. इस अकाउंट का नाम ‘ऑफिशियल : दिलीप कुमार’ है. हाल ही में दिलीप कुमार ने ट्वीट कर फैंस को बताया था कि वह अब बहुत बेहतर हैं. उन्होंने अपने प्रशंसकों को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनका साथ दिया.
दरअसल ऐसी अटकलें लगायी जा रही थी कि 94 वर्षीय अभिनेता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन दिग्गज अभिनेता की पत्नी सायरा बानो ने कुमार के आधिकारिक ट्विटर खाते के जरिये उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी.
कुमार के ट्विटर हैंडल के आखिरी ट्वीट में कहा था, ‘उपरवाले का करम और आपकी दुआएं मेरे साथ है. मैं अब बेहतर हूं. मामूली असहजता और परेशान करने वाला पीठ का दर्द.’ अभिनेता ने लाइफटाइम अवार्ड देने के लिए पंजाब एसोसिएशन का शुक्रिया अदा किया.
पोस्ट के साथ अवार्ड प्राप्त करते हुए उनकी तस्वीर भी है. माइक्रो-ब्लागिंग वेबसाइट पर लौटने के बाद कुमार ने कलाकार आसिद फारुकी द्वारा पेंट किये गये भित्ति-चित्र को भी साझा किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




