सच या झूठ? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है करण जौहर के जुड़वा बच्चों की तस्वीर
फिल्ममेकर करण जौहर हाल ही में सरोगेसी से दो बच्चों के पिता बने हैं. करण के बच्चों की एक झलक पाने के लिए दर्शक बड़ी बेसब्री से उनकी तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर दो जुड़वा बच्चों की तस्वीर वायरल हो रही है जिसे करण के बच्चे यश और रुही बताया […]
फिल्ममेकर करण जौहर हाल ही में सरोगेसी से दो बच्चों के पिता बने हैं. करण के बच्चों की एक झलक पाने के लिए दर्शक बड़ी बेसब्री से उनकी तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर दो जुड़वा बच्चों की तस्वीर वायरल हो रही है जिसे करण के बच्चे यश और रुही बताया जा रहा है.
सिंगल फादर बनकर चौंकाने वाले करण जौहर ने फिलहाल इस तस्वीर को लेकर कोई रियेक्शन नहीं दिया है. यह तस्वीर वाकई में करण के बच्चों की है या नहीं इसपर फिलहाल कुछ साफ नहीं है. करण के बच्चों का जन्म मुंबई के अंधेरी में मसरानी अस्पताल में 7 फरवरी को हुआ था.
https://www.instagram.com/p/BRTBEBjlmcg/
करण ने पिता बनने का ऐलान खुद ही सोशल मीडिया के जरिये किया था. बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने करण को पिता बनने पर बधाई दी थी. 44 वर्षीय जौहर ने अपनी बेटी का नाम रुही रखा है. उन्होंने बेटे का नाम अपने दिवंगत पिता यश जौहर के नाम पर यश रखा है.
करण जौहर ने अपनी आत्मकथा ‘एन अनसूटेबल ब्वाय’ में सरोगेट बच्चे का पिता बनने या बच्चा गोद लेने की इच्छा व्यक्त की थी. अभिनेता तुषार कपूर भी पिछले साल सरोगेसी और आईवीएफ के जरिए एक लड़के के पिता बने थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










