SO CUTE: शाहिद ने शेयर की बेटी मीशा की एक और क्यूट तस्वीर, देखें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2017 11:39 AM
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत पिछले साल अगस्त में पेरेंट्स बने थे. शाहिद, बेटी मीशा संग एक ब्यूटीफुल टाइम स्पेंड कर रहे हैं. शुरुआती दिनों में तो शाहिद मीशा को कैमरे की नजरों से बचाते थे लेकिन अब खुद उसकी एक के बाद एक क्यूट फोटो शेयर कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले […]
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत पिछले साल अगस्त में पेरेंट्स बने थे. शाहिद, बेटी मीशा संग एक ब्यूटीफुल टाइम स्पेंड कर रहे हैं. शुरुआती दिनों में तो शाहिद मीशा को कैमरे की नजरों से बचाते थे लेकिन अब खुद उसकी एक के बाद एक क्यूट फोटो शेयर कर रहे हैं.
कुछ दिनों पहले ही शाहिद ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर मीशा और पत्नी मीरा की एक क्यूट सी तस्वीर पोस्ट की थी. हाल ही में शाहिद ने मीशा की एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मीशा की क्यूटनेस देखते ही बन रही है.
https://www.instagram.com/p/BRLqRxIggeE/
हालांकि इस तसवीर को मीरा ने पोस्ट किया था. बाद में शाहिद ने इस री-पोस्ट किया है. शाहिद ने कई बार अपने बयान में कहा है कि पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है और वे लाईफ के सबसे बेस्ट मूमेंट्स को जी रहे हैं.
शाहिद की प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘रंगून’ रिलीज हुई है. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में नाकामयाब साबित हुई है. फिल्म में कंगना रनौत और सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं.
शाहिद जल्द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










