‘‘छोटे सरकार'''' के गाने के कारण फंसे अभिनेता गोविंदा, पढें मामला कैसे झारखंड से जुडा है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2017 8:20 AM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने बंबई उच्च न्यायालय की शरण लेते हुए 1997 में तत्कालीन अविभाजित राज्य बिहार में दर्ज किए गये मानहानि मामले में अग्रिम जमानत मांगी है. शिकायतकर्ता के अनुसार अभिनेता की एक फिल्म ‘‘छोटे सरकार” के एक गाने में बिहार राज्य के बारे में मानहानि कारक सन्दर्भ आया है. गोविंदा ने […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने बंबई उच्च न्यायालय की शरण लेते हुए 1997 में तत्कालीन अविभाजित राज्य बिहार में दर्ज किए गये मानहानि मामले में अग्रिम जमानत मांगी है.
शिकायतकर्ता के अनुसार अभिनेता की एक फिल्म ‘‘छोटे सरकार” के एक गाने में बिहार राज्य के बारे में मानहानि कारक सन्दर्भ आया है. गोविंदा ने इस मामले में उच्च न्यायालय की शरण इसलिए ली है क्योंकि झारखंड के पाकुड की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गोविंदा के खिलाफ एक नोटिस जारी कर उन्हें मामले की छह मार्च को होने वाली अगली सुनवाई में मौजूद रहने को कहा है.
गोविंदा के अलावा इस मामले में संगीतकार, गीतकार एवं अन्य के खिलाफ भी शिकायत की गयी है. शिकायत एक वकील ने दर्ज करवाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










