ePaper

‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का'' फिल्म ने ग्लासगो फिल्मोत्सव में जीता अवार्ड

Updated at : 01 Mar 2017 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का'' फिल्म ने ग्लासगो फिल्मोत्सव में जीता अवार्ड

नयी दिल्ली: सेंसर बोर्ड के रिलीज प्रमाणपत्र से वंचित फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ ने ग्लासगो फिल्मोत्सव में दर्शक पुरस्कार जीता है. फिल्मोत्सव के समापन समारोह के दौरान फिल्म की निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव को ‘डॉक्टर हूं’ स्टार डेविड टेनेट ने यह पुरस्कार प्रदान किया. इस फिल्म में रत्ना पाठक शाह और कोंकणा सेनशर्मा अहम किरदारों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सेंसर बोर्ड के रिलीज प्रमाणपत्र से वंचित फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ ने ग्लासगो फिल्मोत्सव में दर्शक पुरस्कार जीता है. फिल्मोत्सव के समापन समारोह के दौरान फिल्म की निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव को ‘डॉक्टर हूं’ स्टार डेविड टेनेट ने यह पुरस्कार प्रदान किया.

इस फिल्म में रत्ना पाठक शाह और कोंकणा सेनशर्मा अहम किरदारों में हैं. फिल्म चार भारतीय महिलाओं के जीवन के ईद-गिर्द घूमती है जो सामान्य पारिवारिक जीवन से कुछ ज्यादा चाहती हैं.

श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, ‘‘लिपस्टिक अंडर माई बुरखा’ ने ग्लासगो फिल्मोत्सव में स्कॉटरेल आडियंस अवार्ड मिला, इससे मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं.’

उन्होंने कहा, ‘अब, जब इस फिल्म को भारत में प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया गया है क्योंकि यह महिलाओं के दृष्टिकोण वाली महिला केंद्रित फिल्म है, तो मैं समझती हूं कि यह पुरस्कार इससे अधिक समयोचित नहीं हो सकता था.’

फिल्मकार ने कहा, ‘यह तथ्य कि ग्लासगो के लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया, विभिन्न संस्कृतियों और राष्ट्रों में इस फिल्म की प्रासंगिकता की पुष्टि है. यह इस तथ्य की पुष्टि है कि महिलाओं की कहानियां महिलाओं के दृष्टिकोण से कहे जाने की जरुरत है. यह पुरस्कार मुझे आशा प्रदान करता है, यह मुझे साहस देता है.’

उन्होंने कहा, ‘यह मेरे अंदर विश्वास जगाता है कि बतौर महिला हमें अपनी कहानियां बताना जारी रखना चाहिए तथा उन लोगों से विचलित नहीं होना चाहिए जो हमें मौन कर देना चाहते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola